UP Hamirpur By-Election Result 2019 Updates : हमीरपुर भाजपा प्रत्याशी युवराज सिंह ने सपा प्रत्याशी को 17771 मतों से हराया। युवराज सिंह को 74168 और मनोज प्रजापति को 56397 वोट मिले। यह सीट पहले भी बीजेपी के खाते में थी। हालांकि अशोक सिंह चंदेल को हाई कोर्ट द्वारा उम्र कैद की सजा सुनाए जाने के बाद इस सीट पर 23 सितंबर को उपचुनाव हुए थे।

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव 23 सितंबर को हुआ था। जिसकी मतगणना आज सुबह 8 बजें से चल रही थी। 51495 मत हासिल कर पहले स्थान पर बने हुए है। जबकि सपा उम्मीदवार डॉ. मनोज प्रजापति 41055 मत हासिल कर दूसरे स्थान पर है।

 23 सितंबर को छत्तीसगढ़, केरल, त्रिपुरा और उत्तर प्रदेश में चार विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव हुए थे। चुनाव आयोग द्वारा उत्तर प्रदेश के हमीरपुर, केरल के पाला, छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा, और त्रिपुरा के बधरघाट में उपचुनाव कराए गए थे।

गौरतलब है कि हमीरपुर विधानसभा सीट के लिए सोमवार को हुए उपचुनाव में 51 प्रतिशत मतदान हुआ था। केरल के पाला विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में 13 उम्मीदवार मैदान में थे। यह सीट पूर्व वित्तमंत्री व केरल कांग्रेस (एम) के नेता केएम मणि के निधन के कारण खाली हुआ था। हालांकि छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र दंतेवाड़ा में विधानसभा के लिए हुए उपचुनाव में 60 प्रतिशत मतदान हुआ था।