गुजरात में एक 26 वर्षीय महिला को उसके कथित पूर्व बॉयफ्रेंड और चार अन्यों ने अगवा करके गैंगरेप किया गया और फिर उसे जला डाला। घटना से एक दिन पहले पीड़िता ने अपने पूर्व बॉयफ्रेंड के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें उसने पूर्व बॉयफ्रेंड पर पीछा करने और परेशान करने का आरोप लगाया था। पीड़िता दो बच्चों की मां है। अभी उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। जिस पुलिस थाने में पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई थी उनका कहना है कि उन्होंने मुख्य आरोपी को चेतावनी दी थी। जिसकी पहचान सुरेश पाटिल के रूप में हुई है। लेकिन उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की क्योंकि उन्होंने सोचा कि यह पर्सनल मैटर है।

पुलिस के मुताबिक पीड़िता आरोपी के साथ करीब दो साल से रिलेशनशिप में थी। लेकिन पिछले कुछ महीने पहले महिला ने कुछ मुद्दों को लेकर अपना रिश्ता तोड़ दिया। पीड़िता ने आरोपी से मिलना बंद कर दिया और उसके कॉल पिक करना बंद कर दिया।

Read Also:  बहाने से कार में बिठाया, नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाई और फिर किया चलती कार में गैंगरेप

गुरुवार तड़के सुरेश और उसके दोस्त लक्ष्मण, राजू, सन्नी और हितेश पीड़िता के घर में घुस गए। घर में पीड़िता अपनी मां और बच्चों के साथ सो रही थी। आरोपी ने उसकी मां को धमकी दी और जबरन पीड़िता को बाईक पर बैठाकर ले गया। इसके बाद उसके साथ एक नहर किनारे गैंगरेप किया गया।

पांचों ने पीड़िता के साथ कथित रूप से उससे गैंगरेप किया उसके बाद उन्होंने उस पर पेट्रोल छिड़ दिया और आग लगा दी। पुलिस ने बताया कि महिला ने उसके बाद नहर में छलांग लगा दी। लेकिन आरोपियों ने महिला को बाहर निकाल लिया और फिर उसे उसके घर के बाहर छोड़कर चले गए। पड़ोसियों ने पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मामला दर्ज अपराधियों की तलाश शुरू कर दी है।

Read Also:  मुजफ्फरनगर: BSP विधायक के कारखाने में गैंगरेप के बाद दलित महिला की हत्या