दुनिया भर में शिया समुदाय मुहर्रम में मातम मना रहे हैं। मुहर्रम के दसवें दिन आशुरा में मातम के दौरान एक चौंका देने वाला फोटो सामने आया है। फोटो में एक शख्स बच्चे के सिर पर धारधार चाकू से निशान बना रहा है। यह फोटो गुजरात के अहमदाबाद का है। जहां मुहर्रम के मौके पर इस शख्स ने छोटे बच्चे के सिर पर चाकू चलाया। इस दौरान बच्चा बुरी तरह से रोता रहा। यह दिन पूरे विश्व के मुस्लिम समुदाय के लिए बेहद अहम होता है। शिया संप्रदाय के फॉलोवर्स के लिए यह मातम दिन होता है, जो कि 1300 साल पहले पैगंबर मुहम्मद के नाती हुसैन की मौत का शोक मनाते हैं। शिया मुस्लिम दस दिन तक इमाम हुसैन की याद में शोक मनाते हैं।

मातम के दौरान शिया मसलक से ताल्लुक रखने वाले लोग अपने शरीर पर धारदार हथियारों से मारते हैं और खुद को तकलीफ पहुंचाते हुए इमाम हुसैन को याद करते हैं। यहीं नहीं वह अपने माथे को भी काटते है। इस रिवाज में भीषण रक्तपात होता है। मुहर्रम में होने वाले मातम में बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक सभी उम्र के लोग शामिल होते हैं।

68 दिन उपवास करने के बाद 13 साल की लड़की की मौत, देखें वीडियो:

क्या है मोहर्रम
‘मोहर्रम’ इस्लामिक कैलेंडर के पहले महीने का नाम है। इसी महीने से इस्लाम का नया साल शुरू होता है। इस महीने की 10 तारीख को रोज-ए-अशुरा (Day Of Ashura) कहा जाता है। मोहर्रम के महीने में इस्लाम धर्म के संस्थापक हजरत मुहम्मद साहब के नवासे इमाम हुसैन और उनके 72 अनुयाइयों का कत्ल कर दिया गया था। हजरत हुसैन इराक के शहर करबला में यजीद की फौज से लड़ते हुए शहीद हुए थे। जिसमें उनके छः महीने की उम्र के पुत्र हजरत अली असगर भी शामिल थे।

READ ALSO: दुर्गा मूर्ति विसर्जन पाबंदी पर ममता सरकार को कोर्ट से फटकार, कहा- अल्‍पसंख्‍यकों को खुश करने को मनमानी