जम्मू- कश्मीर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जिसमें श्रीनगर में आतंकवादियों ने पुलिस पर हमला किया है। बता दें कि आंतकवादियों ने पुलिस पर ग्रेनेड से हमला किया है। जानकारी के मुताबिक हमला जीरो ब्रिज के पास राजबाग इलाके के चेक पोस्ट पर हुआ है। हमले में 3 लोगों को घायल होने की जानकारी सामने आ रही है। तीनों घायल पुलिसकर्मियों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।  जानकारी के मुताबिक हमले में एक एएसआई और दो कॉन्स्टेबल घायल हुए हैं।