प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया के पूर्व चेयरमैन मार्कण्डेय काजटू ने स्वतंत्रता दिवस से ठीक पहले अपनी विवादित FACEBOOK पोस्ट में एक बेहद महत्वपूर्ण सवाल उठाया है। काटजू ने पूछा है कि ‘असली भारतीय कौन हैं?’ साथ ही उन्होंने खुद ही इस सवाल का जवाब देते हुए कहा है कि केरलवासी वास्तविक भारतीय हैं। इतना ही नहीं पूर्व पीसीआई चेयरमैन ने अपनी बात साबित करने के लिए इतिहास के कुछ उदाहरण भी दिए हैं। गौरतलब है कि काटजू अपने विवादित बयानों के लिए जाने जाते रहे हैं और पहले भी उनके बयानों पर गंभीर विवाद खड़ें होते रहे हैं। बता दें कि काटजू की यह पोस्ट वायरल हो चुकी है। तकरीबन 36,000 लोग इसे लाइक और 24,000 लोग इसे अब तक शेयर कर चुके हैं।

केरलावासियों को वास्तविक भारतीय बताने के पीछे कारण देते हुए उन्होंने कहा है कि उनमें भारतीय होने के सर्वोत्कृष्ट गुण हैं। ‘असली भारतीय कौन हैं?’ इस सवाल से शुरू हुई काटजू की पोस्ट ऐतिहासिक तथ्यों में जाते हुए बताती है कि केरलवासी प्रतीकात्मक रूप से संपूर्ण भारत का प्रतिनिधित्व करते रहे हैं। उन्होंने लिखा है कि हमें केरला वालों का अनुकरण करना चाहिए और उनके गुणों को आत्मसात करना चाहिए। हालांकि काटजू की यह पोस्ट केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन को जरूर पसंद आई। उन्होंने काटजू का शुक्रिया अदा करते हुए ट्वीट किया है, “काटजू इस शब्दों के लिए शुक्रिया।” काटजू की पोस्ट केरलवासियों के लिए लंबी उम्र की प्रार्थना करते हुए खत्म होती है।