महाराष्ट्र पुलिस ने राज्य में 15 लड़कियों से ठगी करने वाले एक शख्स विश्वनाथ सुखराम पाटिल को गिरफ्तार कर लिया है। यह शातिर ठग सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक के जरिए पहले तो लड़कियों से दोस्ती करता और फिर उनके पैसे या गहने लूट लेता था। एनडीटीवी इंडिया न्यूज चैनल की खबर के मुताबिक ठग पहले तो किसी लड़की के नाम से ही फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाता था। इसके बाद वह दूसरी लड़कियों को फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजता था। एक लड़की की फ्रेंड रिक्वेस्ट ऐक्सेप्ट करने में आम तौर पर किसी दूसरी लड़की को परेशानी नहीं होती और इसी का फायदा लेते हुए ठग लड़कियों से जुड़ जाता। इसके बाद वह सोशल साइट पर नियमित रूप से लड़कियों से बातचीत करता और फिर उन लड़कियों के साथ फोननंबर ऐक्सचेंज कर लेता। आखिर में ठग अपनी चिकनी-चुपड़ी बातों से लड़कियों को फंसाकर उनका भाई बनने का नाटक करता था।
वीडियो: Watch: Leopard rescued from village after 30 hours

किसी लड़की को अगर नौकरी की जरूरत होती थी तो वह उन्हें नौकरी दिलाने के बहाने बुलाता और फिर मौका देखकर उनके पैसे या गहने लूटकर फरार हो जाता। पुलिस ने इस तरह की कई शिकायतें मिलने के बाद उसे जाल बिछा कर दबोचने का प्लेन बनाया लिया।

ऐसे दबोचा ठग
पुलिस ने अपने सूत्रों के जरिए लड़के द्वारा पहले ठगी गई लड़कियों से संपर्क कर उसके काम करने के तरीके के बारे में जानकारी ली। इसके बाद पुलिस उस लड़की से संपर्क साध लिया जिसे वह हाल ही में ठगने की कोशिश करने वाला था। ठग ने लड़की को कल्याण स्टेशन पर मिलने को कहा था और इसकी जानकारी पुलिस के पास पहले से थी। भयंदर पुलिस ने आरोपी को कल्याण स्टेशन से ही पकड़ा था।