Former BJP MP on Lawrence Bishnoi: उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने वाले हैं। इससे पहले सियासी पारा काफी हाई है। इसी बीच, खतौली विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक विक्रम सैनी ने लॉरेंस बिश्नोई को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अगर लॉरेंस बिश्नोई उत्तर प्रदेश में होता तो गोली लग जाती। हालांकि, उन्होंने पत्रकारों से मजाकिया लहजे में कहा कि तुम मुझे मरवाओगे क्या? उनका यह बयान अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
बीजेपी के पूर्व विधायक से जब उन्होंने लॉरेंस और सलमान के बीच हो रहे विवाद पर सवाल किया गया तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि मैंने फिल्म देखनी छोड़ दी है। वो सलमान जाने और लॉरेंस बिश्नोई जाने, मुझे क्या मतलब है। उन्होंने आगे कहा कि मुझे मरवाओगे क्या? उसे मेरे पीछे और लगा दो। अगर वह उत्तर प्रदेश में होता तो अब तक तो उसे गोली लग जाती। अब वो वहां पर है तो वहां की पुलिस जाने।
ॉ
आ
कौन हैं विक्रम सैनी?
विक्रम सैनी जन्म 1969 में कवाल में हुआ था। वह पेशे से किसान हैं। बीजेपी के टिकट पर खतौली से चुनाव लड़ते हुए विक्रम सैनी ने पहली बार 2017 में समाजवादी पार्टी के चंदन सिंह चौहान को 31,374 वोट से हराया था। वहीं 2022 में विक्रम सैनी, रालोद के राजपाल सिंह सैनी को 16,345 वोट से हराकर विजयी हुए थे। उन पर 2013 के मुजफ्फरनगर दंगों से संबंधित हत्या के प्रयास और अन्य आरोप लगाए गए थे। 2014 में उन्हें गिरफ्तार किया गया लेकिन बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया।
लॉरेंस बिश्नोई इंटरव्यू मामले में पुलिस अधिकारियों पर गिरी गाज
विक्रम सैनी का विवादों से नाता
सैनी पिछले कुछ सालों में कई विवादों में उलझे रहे हैं। मार्च 2017 में उन्होंने गायों का अपमान करने या उन्हें मारने वालों के हाथ-पैर तोड़ने की कसम खाई थी। उसी साल अक्टूबर में उन्होंने एक सभा में कहा कि वे महिलाओं को परेशान करने वालों की पिटाई करेंगे। अगले साल उन्होंने कहा कि हिंदुओं को अधिक से अधिक बच्चे पैदा करने चाहिए। 2019 में उन्होंने मांग की थी कि वंदे मातरम का विरोध करने वालों के खिलाफ कानून बनाया जाना चाहिए और उन्हें देशद्रोही घोषित किया जाना चाहिए।