केरल के एक स्थानीय 74 वर्षी सीपीआइ(एम) कार्यकर्ता वीके कृष्णन ने नाव से कूदकर आत्महत्या कर ली।घटना बुधवार की है।उनकी लाश कन्नमलि में शुक्रवार की सुबह समुद्र के किनारे मिली।एलमकुन्नपुझा ग्राम पंचायत के पूर्व अध्यक्ष वीके कृष्णन ने आत्महत्या जैसा कदम उठाने से पहले नाव पर साथ सफर करने वाले एक यात्री को अपना सुसाइड नोट भी दिया।जिसमें उन्हों स्थानीय नेतृत्व पर गुटबंदी के मुद्दे पर उत्पीड़न का आरोप लगाया।हालांकि पार्टी नेतृत्व ने आरोपों को खारिज कर दिया।पोस्टमार्टम करने के बाद शव को पुलिस ने परिवार के हवाले कर दिया। पोस्टमार्टम एर्नाकुलम के हास्पिटल में हुआ।

बताया जाता है कि 12 जून को कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया मार्क्सवादी कार्यकर्ता वीके कृष्णन कुछ यात्रियों के साथ नौका में सवार हुए। कुछ दूर जाने के बाद उन्होंने एक कागज सहयात्री को सौंपा और फिर अचानक पानी में कूद गए। यह देखकर हड़कंप मच गया। सहयात्री ने जब कागज के टुकड़े में लिखी इबारत पढ़ी तो उसमें संगठन के कुछ नेताओं पर उत्पीड़न का आरोप लगाया था।उधर काफी खोजबीन के बाद भी शव तत्काल नहीं मिला। दो दिन बाद 14 मई को कन्नमलि के पास समुद्र तट पर उनका शव बरामद हुआ।उधर सहयात्री ने सुसाइड नोट पुलिस को सौंप दिया।उत्पीड़न के आरोप लगने पर पार्टी नेतृत्व ने बेबुनियाद करार दिया।