एक टीवी शो में डेरा प्रमुख बाबा गुरमीत राम रहीम सिंह का मजाक उड़ाने के आरोप में गिरफ्तार किए गए एक्टर किकू शारदा को बुधवार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इससे पहले, कैथल पुलिस ने उन्हें मुंबई में गिरफ्तार किया और बाद में उन्हें हरियाणा लेकर आई। किकू को गिरफ्तार करने के लिए हरियाणा पुलिस के एक अधिकारी व 4 जवान मुंबई गए थे। उन्हें पहले दिल्ली, फिर हरियाणा लाया गया। कोर्ट में पेश करने से पहले, किकू की थाने में पुलिसवालों ने खूब आवभगत की। मीडिया में आई तस्वीरों में पुलिसवाले उन्हें चाय पिलाते नजर आए। बता दें कि किकू को ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ शो में निभाए गए किरदार ‘पलक’ की वजह से भी जाना जाता है।
क्या है मामला?
आरोप है कि किकू ने डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम की मूवी ‘एमएसजी-2’ के एक सीन पर कॉमेडी एक्ट पेश किया था। जिसके चलते बाबा के नाराज भक्तों ने उन पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने व राम रहीम की छवि खराब करने का आरोप लगाया है। दरअसल, किकू ने कॉमेडी शो के दौरान गुरमीत राम रहीम का मजाक उड़ाया था। इसके बाद उन पर धार्मिक भावनाओं को भड़काने का केस दर्ज हुआ था। यह शो 27 दिसंबर को प्रसारित हुआ था। राम रहीम के समर्थकों ने 1 जनवरी को हरियाणा में उनके खिलाफ केस दर्ज कराया था। इस मामले में शो के आठ और कलाकारों पर केस दर्ज कराया गया है।
READ ALSO:
Comedy Nights With Kapil की पलक 14 दिन की कस्टडी, कीकू शारदा को महंगा पड़ा राम रहीम का मजाक उड़ाना

