Char Dhaam Yatra: हर साल की भांति इस साल भी चारधाम यात्रा शुरू हो गई है। इस दौरान भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। इस यात्रा के दौरान बाबा केदारनाथ, ब्रदीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के दर्शन के लिए श्रद्धालु हजारो किलोमीटर की यात्रा करते हैं। अगर आप भी इस वर्ष चारधाम यात्रा करने जा रहे हैं। तो आपको इन बातों का विशेष तौर पर ध्यान देना चाहिए

चारधाम यात्रा के लिए ब्रदीनाथ और केदारनाथ की मंदिरों के कपाट खोल दिए गए हैं। मंदिरों के कपाट खुलते ही पंजीकरण शुरू हो गए हैं। इस यात्रा में शामिल हो कर श्रद्धालु ब्रदीनाथ, केदारनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री के दर्शन कर सकते हैं।

  1. चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं को सबसे पहले अपना पंजीकरण कराना चाहिए। क्योंकि सरकार बिना पंजीकरण किए किसी को भी यात्रा की अनुमति नहीं देती है।
  2. वर्तमान समय में चारधाम यात्रा को लेकर पंजीकरण शुरू हो गया है। इस यात्रा में शामिल होकर ब्रदीनाथ, केदारनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री यात्रा के लिए श्रद्धालु registrationandtouristcare.uk.gov.in वेबसाइट पर जाकर चारधाम का पंजीकरण कर सकते हैं।
  3. चारधाम के लिए होने वाला पंजीकरण के उपरांत ही श्रद्धालुओं को दर्शन की अनुमति मिलती है। इसी दौरान यह भी तय होता है कि किस तारीख को आपको दर्शन करना है।
  4. ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन तो पूरी यात्रा के दौरान किया जा सकता है लेकिन ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन 31 मई 2024 तक के लिए बंद कर दिया गया है।
  5. सरकार द्वारा श्रद्धालुओं से निवेदन किया गया है कि वो सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग ना करें।

10 दिनों में ही 7 लाख श्रद्धालु कर चुके हैं दर्शन

इस बार केदारनाथ धाम, बद्रीनाथ धाम, यमुनोत्री और गंगोत्री में रिकॉर्ड तोड़ यात्री दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं। पिछले 10 दिनों के भीतर ही 7 लाख से अधिक तीर्थ यात्री दर्शन कर चुके हैं। जहां हर दिन बद्री विशाल के 15 से 20 हजार भक्त दर्शन कर रहे हैं। वहीं बीते सात दिनों में डेढ़ लाख से अधिक तीर्थ यात्री दर्शन कर चुके हैं।