बॉर्डर सिक्योरिटी फॉर्स (बीएसएफ) ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया है। वह भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश कर रहा था। बीएसएफ के जवानों ने पहाड़ीपुर आउटपोस्ट पर यह कार्रवाई की। घटना के बाद इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया गया है। साथ ही इलाके को खाली करा लिया गया है। इसी महीने की शुरुआत सीमा सुरक्षा बल ने एक बुजुर्ग पाकिस्तानी नागरिक को वापस उसके देश भेज दिया जो गलती से भारतीय सीमा में घुस आया था। सीमा सुरक्षा बल के एक अधिकारी ने बताया था कि पाकिस्तानी नागरिक 2 मार्च को अरनिया सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर इस तरफ आ गया था। उसे जम्मू जिले में 3 मार्च को अंतरराष्ट्रीय सीमा की सीमा चौकी पर पाकिस्तानी रेंजरों को सौंप दिया गया।
इससे पहले पिछले महीने जम्मू संभाग में अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) से लगे भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ करने के प्रयास में एक महिला पाकिस्तानी घुसपैठिये को बीएसएफ ने ढेर किया था। कर दिया। इस दौरान एक अन्य को गिरफ्तार कर लिया गया था। बीएसएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गुरुवार (23 फरवरी) रात अखनूर तहसील के परगवाल सेक्टर में महिला घुसपैठी को ढेर कर दिया गया। उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तैनात बीएसएफ के जवानों ने उन्हें रुक जाने के लिए चेतावनी दी जिसे अनसुना करने पर जवानों की गोलीबारी में वह मारी गई। बाद में उसका शव पाकिस्तान को सौंप दिया गया था।
Gurdaspur (Punjab): BSF troops of border out post Paharipur shot dead a Pakistani intruder ahead of the B S Fence this morning. pic.twitter.com/SAvHgZguTU
— ANI (@ANI) March 27, 2017