BSEB Class 10th, 12th Date Sheet 2023: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने मैट्रिक परीक्षा 2023 और बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा 2023 का टाइम टेबल जारी कर दिया है। बोर्ड परीक्षा के विद्यार्थी बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in के जरिए परीक्षा टाइम टेबल डाउनलोड कर सकते हैं।

जारी शेड्यूल अनुसार बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा 2023, 14 फरवरी 2023 से शुरू होकर 20 फरवरी 2023 तक चलेगी। वहीं बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा 2023, 1 फरवरी 2023 से शुरू होकर 11 फरवरी 2023 तक चलेगी।

बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा 2023 दो पालियों में होगी (BSEB Bihar Board 10th Exam 2023 Time Table)

जारी परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार 10वीं परीक्षा (Bihar Board 10th Exam 2023) का आयोजन दो पालियों में किया जाएगा। पहली पाली परीक्षा सुबह 9 बजकर 30 मिनट से शुरू होकर दोपहर 12 बजकर 30 मिनट तक चलेंगी। वहीं दूसरी पाली में परीक्षा दोपहर 1 बजकर 45 मिनट से शुरू होकर शाम 5 बजे तक चलेगी।

वहीं बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा 2023 के लिए एडमिट कार्ड 8 जनवरी 2023 को जारी किया जाएगा। परीक्षा प्रवेश पत्र बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। जारी होने के बाद 10वीं बोर्ड परीक्षा के परीक्षार्थी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। वहीं प्रैक्टिकल और आंतरिक मूल्यांकन 19 जनवरी 2023 से 21 जनवरी 2023 तक किए जाएंगे।

बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा 2023 का शेड्यूल (BSEB Bihar Board 12th Exam 2023 Time Table)

बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा 2023 (Bihar Board 12th Exam 2023) का आयोयन 1 फरवरी 2023 से 11 फरवरी 2023 तक किया जाएगा। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.45 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 1.45 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा 2023 गणित और हिंदी के पेपर से शुरू होगी और भाषा, दर्शनशास्त्र के पेपर के साथ समाप्त होगी।

19 दिसंबर को जारी होगा 12वीं प्रैक्टिकल परीक्षा का एडमिट कार्ड (BSEB Bihar Board 12th Practical Exam)

बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा 2023 का एडमिट कार्ड 19 दिसंबर 2022 को जारी किया जाएगा और 9 जनवरी 2023 तक बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा। वहीं बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा 2023 के लिखित परीक्षा का एडमिट कार्ड 16 जनवरी 2023 को जारी किया जाएगा और परीक्षार्थी 31 जनवरी 2023 तक आधिकारिक वेबसाइट के जरिए डाउनलोड कर सकते हैं। प्रैक्टिकल परीक्षा 10 जनवरी 2023 से 20 जनवरी 2023 तक निर्धारित राज्य भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।