उत्तर प्रदेश में डॉ. भीमराव आंबेडकर के नाम में रामजी जोड़ने के बाद अब मूर्तियों का रंग भी बदले जाने की घटना सामने आई है। यह मामला बदायूं का है। जहां पहले अंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर दी। बाद में जब फिर से निर्माण हुआ तो उसे भगवा रंग से रंग दिया गया। जिससे मामले ने तूल पकड़ना शुरू किया। जिसके बाद बसपा नेताओं ने मूर्ति पर नीला रंग चढ़ाया। बदायूं में अंबेडकर की मूर्ति को भगवा रंग की शेरवानी पहना दी गई थी। अमूमन आंबेडकर की मूर्ति नीले रंग की कोट और पैंट में नजर आती है।
Badaun: The damaged statue of BR Ambedkar which was rebuilt and painted saffron has been re-painted blue by BSP Leader Himendra Gautam. pic.twitter.com/EW2fkQuJdT
— ANI UP (@ANINewsUP) April 10, 2018
बदायूं जिले के कुंवरगांव पुलिस स्टेशन के पास दुगरैया गांव में मूर्ति क्षतिग्रस्त कर दी गई। इसके बाद मरम्मत करने के बाद उसकी भगवा रंग से पेंटिंग करा दी गई। इसकी तस्वीरें वायरल हो गईं।जिसके बाद सवाल उठने लगे। दलित संगठनों ने नाराजगी जतानी शुरू की। जिसके बाद बसपा नेता हिमेंद्र कुमार गौतम की पहल पर मूर्ति को नीले रंग का कर दिया गया। आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति के बदायूं जिले के अध्यक्ष भारत सिंह जाटव ने घटना को शर्मनाक बताया। उन्होंने कहा कि आंबेडकर की प्रतिमा में उनके कोट का रंग बदलने से दलित वर्ग गुस्से में है।
#WATCH Badaun: The damaged statue of BR Ambedkar which was rebuilt and painted saffron, re-painted blue by BSP Leader Himendra Gautam. pic.twitter.com/Tntf7shNAN
— ANI UP (@ANINewsUP) April 10, 2018
