बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामलों में दोषियों को सख्त से सख्त देने की वकालत की है। रनौत ने शनिवार को भोपाल में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि महिलाओं को इंसाफ मिलने में ही कई साल लग जाते हैं। उन्होंने इसके लिए भारतीय कानून व्यवस्था पर सवाल उठाया और सऊदी कानून की वकालत की।
बकौल बॉलीवुड एक्ट्रेस- दकियानूसी और पुराना लॉ सिस्टम है, उसमें चीजें फाइल चलती रहती हैं और इसमें कई साल लग जाते हैं। इसमें पुलिस और कानून के चलते पीड़िता को काफी मुश्किलों को सामना करना पड़ता है। कोई आरोप लगाता है तो पीड़िता पर ही सबूत देने का दबाव होता है। शोषण होता है कि कहां जांघ पर हाथ लगाया। हाथ घुटने पर था या कंधे पर था। कई सालों तक आपको ये साबित करना पड़ता है और लोग इससे बचते हैं पुलिस में शिकायत दर्ज कराने से, इससे आरोपी बच जाते हैं।
अपने बयानों से सुर्खियों रहीं कंगना आगे कहा- सऊदी अरब जैसे कई देश हैं जहां दोषियों को सीधे चौराहों पर लटका दिया जाता है। मुझे लगता है कि गैंग रेप के मामले में हमें ऐसे पांच-छह उदाहरण पेश करने चाहिए। क्योंकि लोग छोटे-मोटे मामले जैसे प्रेम प्रसंग टूटने में गुस्सा निकालने के लिए घिनौनी हरकत करते हैं।
उल्लेखनीय है कि कंगना रनौत में मध्य प्रदेश के नए ‘लव जिहाद’ कानून का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि इस कानून की सख्त जरूरत थी। नाबालिग लड़कियों को बहला फुसलाकर गायब कर दिया जाता है। सोशल मीडिया पर उन्हें गलत नाम बताकर, उनसे मिलकर, उनको ले जाते हैं और उनकी दुर्दशा की जाती है। कई सालों से लड़कियां इससे पीड़ित हैं।
#WATCH | In countries like Saudi Arabia, those who commit crimes against women are hanged to death at intersections. We need to set similar examples here: Actor Kangana Ranaut, on asked about the solution to atrocities against women, in Bhopal pic.twitter.com/ayLeWiwbCM
— ANI (@ANI) January 9, 2021
भोपाल पहुंची कंगना ने राज्य के सीएम शिवराज सिंह चौहान से भी मुलाकात की। उन्होंने कहा कि सीएम ने उन्हें महिला सशक्तिकरण के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने लाडली लक्ष्मी जैसी कई योजनाएं स्थापित की हैं, जिसका फायदा लाखों लड़कियों को हो रहा है।
