भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद किरीट सोमैया शनिवार को विवाद का शिकार हो गए। इसके पीछे के कारण उन्हीं की एक सेल्फी बनी, जिसे उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। सेल्फी में उनके साथ चीते के हमले में घायल हुआ शख्स था। उसके चेहरे पर खरोंच का निशान दिख रहा था। लोगों ने जैसे ही भाजपा सांसद की यह सेल्फी देखी, वे इस पर आपत्ति जताने लगे। लोग सांसद के मदद करने के बजाय पहले सेल्फी लेने पर नाराज हुए। उन्होंने हिदायत देते हुए कहा कि घटना में लोग घायल हुए हैं और आपको सेल्फी खींच रहे हैं। अरे, पहले उन्हें अस्पताल पहुंचाइए। आपको बता दें कि आज (13 जनवरी) सुबह महाराष्ट्र के मुंबई स्थित मुलुंड (पूर्व) के नानेपाड़ा में लोगों ने दो चीते देखे थे। इलाके में इस बात की जानकारी होते ही अफरा-तफरी का माहौल पनप गया। लोगों ने फौरन इस बारे में स्थानीय अधिकारियों को सूचित किया, जिसके बाद मौके पर राहत-बचाव के लिए टीमें पहुंचीं। खबर लिखे जाने तक चीते के हमले में तीन लोगों के घायल होने की खबर है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
सांसद ने घटना के फौरन बाद अपने टि्वटर अकाउंट से इसकी जानकारी दी। लिखा, “नानेपाड़ा में लोगों ने इलाके में दो बाघ देखे हैं। एक शख्स घायल हुआ है। मैं भी यहीं हूं।”
Suresh Bashidkar Injured , attacked by Tiger at Mulund east Nanipada pic.twitter.com/5Yzpp5Raa5
— Kirit Somaiya ( Modi ka Pariwar) (@KiritSomaiya) January 13, 2018
अगले ट्वीट में सोमैया ने बाघ के हमले में घायल शख्स संग सेल्फी डाली। साथ ही कैप्शन दिया, “सुरेश बाशिदकर घायल हुए हैं। नानेपाड़ा में इन पर चीते ने हमला बोल दिया।”
भाजपा सांसद के इन ट्वीट्स देख लोग सांसद पर बरसते दिखे। किरण पाटिल नाम के एक यूजर ने लिखा, “सर, सेल्फी लेने के बजाए घायल को पहले अस्पताल पहुंचाइए।” अमित भद्रिचा के हैंडल से लिखा गया, “आपकी जानकारी के लिए मैं बता दूं कि वे चीते थे, जिन्होंने हमला किया। यह जंगली जानवरों के बारे में आपकी जानकारी की कमी को दर्शाता है।” देखिए आगे लोगों ने कैसे कैसे ट्वीट्स किए।