बिहार के कटिहार में लड़की के साथ छेड़खानी करना एक युवक को भारी पड़ गया। छेड़खानी कर रहे युवक को गांववालों ने रंगे हाथ पकड़ा लिया और उसके बाद जमकर धुनाई की गई। छेड़खानी के इस मामले में गांव में पंचायत बुलाई गई। पंचायत ने मामले को देखते हुए छेड़खानी करने वाले को तालिबानी सजा सुनाई। पंचायत ने केशन नाम के शख्स को मुंह से चप्पल उठाने की सजा दी। यहीं चप्पल उठवाने के बाद गांव के कुछ लोगों ने बुरी तरह से पीटा।
राज्य के कटिहार के आजम नगर प्रखंड के आलमपुर पंचायत के शिव नगर गांव में लोगों ने छेड़खानी कर रहे केशन को धर दबोचा। इसके बाद मामला पंचायत में पहुंची,जहां उसके खिलाफ सजा का किया ऐलान किया गया। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक शख्स ने उसका हाथ बांधकर जमीन पर बैठा दिया। इसके बाद उससे मुंह से चप्पल उठाने का आदेश दिया गया। इस दौरान गांववाले वहां मौजूद रहे। चप्पल उठवाने के बाद युवक की बुरी तरह से पिटाई की गई और उसे गांव से बाहर निकाल दिया गया।
गौरतलब है कि पंचायत की ओर से पहले भी इस तरह के तालिबानी फरमान जारी हो चुके हैं। उत्तर प्रदेश के अमरोहा से एक मामला सामने आया था जहां पंचायत ने एक फरमान सुनाते हुए एक युवक को मुंह काला करके भैंस पर घुमवाया। बताया जा रहा है कि गांव वालों को इस युवक पर शक था कि उसने गांव की एक नाबालिग लड़की को प्यार के चक्कर में फंसाकर भगाया था। दरअसल कुछ दिन पहले अमरोहा में गांव की एक लड़की गायब हो गई थी, जिसे पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर ढूंढ लिया था। लेकिन बाद में गांव के लोगों ने पंचायत बुलाई और पंचायत में शामिल पंचों ने युवक ताहिर पर लड़की को भगाने का आरोप लगाया। जिसके बाद पंचायत ने युवक को भैंस पर घुमवाने का फरमान सुना दिया। पंचायत के फरमान के बाद पहले तो युवक के बाल काटे गए और उसका मुंह काला किया गया। साथ ही युवक को जूते की माला पहनाकर गांव में घुमाया गया। इस दौरान ग्रामीणों की भीड़ उसके पीछे-पीछे घूमती रही और लोगों ने तालियां बजाकर उसका अपमान भी किया गया।
वीडियो: 14 साल की दलित लड़की के साथ 4 लोगों ने गैंगरेप किया