बिहार के गया में साइड न देने पर कहासुनी के बाद 12वीं के छात्र आदित्‍य सचदेव को गोली मारने के मामले में आरोपी जेडीयू एमएलसी मनोरमा देवी के बेटे रॉकी यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने सोमवार देर रात गिरफ्तार कर लिया।

Read Also: किशोर की हत्‍या: रूंधे गले से मां बोलीं- ऐसे बच्‍चों को मारेंगे तो बिहार की मां की कोख सूनी हो जाएगी

पुलिस ने रॉकी को पकड़ने के लिए सोमवार को एमएलसी मनोरमा देवी के घर पर रेड मारी। इसके बाद रॉकी के ठिकाने के बारे में पूछताछ की गई। करीब 3 घंटे चली छानबीन के बाद रॉकी को गिरफ्तार किया गया। रॉकी को पकड़ने के लिए सुपरिंटेंडेंट अकाश कुमार के नेतृत्व में एक एसआईटी (स्पेशल इन्वेस्टीगेशन टीम) बनाई गई थी।

Read Also: बिहार: जनता दरबार में मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार पर चप्‍पल फेंकने की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार

एमएलसी मनोरमा देवी के बेटे रॉकी यादव पर कारोबारी के बेटे आदित्य सचदेव की हत्‍या का आरोप है। घटना बीते शनिवार को रात करीब 11 बजे हुई थी और तभी से रॉकी फरार चल रहा था। इस मामले में पुलिस ने मनोरमा देवी के पति बिंदी यादव और उनके बॉडीगार्ड को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है। बिंदी यादव को गया जिले में बाहुबली माना जाता है। उस पर पहले ही कई मामले दर्ज हैं।