बिहार के मुजफ्फरपुर में महिला इंजीनियर को कुर्सी से बांधकर जिंदा जलाने का मामला सामने आया है। घटनास्थल पर महिला की चप्पल और हड्डियां मिली है। महिला की मां ने उसकी शिनाख्त चप्पल देखकर की। मामला रविवार देर रात का बताया जा रहा है। जिले के अहियापुर थाने के बजरंग विहार कालोनी के एक निर्माणधीन मकान में मनरेगा की जेई (जूनियर इंजीनियर) सरिता देवी को जिंदा जला दिया गया। मौके से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ, हालांकि पुलिस इसे हत्या का मामला मान रही है। जेई की मां ने ऑफिस के कुछ लोगों पर शक जताया है। पुलिस इस मामले में लोगों से पूछताछ कर रही है।
पुलिस की ओर से मंगलवार को बताया कि हम सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे। कुछ भी स्पष्ट नहीं है, जांच की जा रही है। हम इसे मेडिकल के लिए ले जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक महिला की शादी विजय सिंह नायक नाम के शख्स से हुई। बताया जा रहा है कि पति से अनबन के बाद महिला उससे अलग रह रही थी। महिला के दो बच्चे हैं। महिला का पति भी इसी गांव रहता है। महिला जेई विजय कुमार गुप्ता नाम के शख्स के मकान में किराए पर रहती थी, साथ ही वह गुप्ता के दूसरे मकान निर्माणधीन मकान में दफ्तर से जुड़े काम करती थी।
देखें घटना का वीडियो:
घटना का पता उस चला जब सोमवार की सुबह शॉर्ट सर्किट से आग लगने की जानकारी पाकर स्थानीय लोग जमा हो गए। कुछ लोग घर के अंदर गए तो देखा कि वहां एक कुर्सी जली हुई थी और उसके पास चप्पल पड़ी हुई थी। इसके साथ ही कुर्सी के पास हड्डियां भी थी। जिसके बाद इस बात की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस इसे हत्या का मामला मानकर जांच कर रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस को मौका-ए-वारदात से एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें महिला ने अपनी मां से उसके बाद बच्चों का ख्याल रखने के लिए कहा है।
We reached the spot after getting the information; Nothing is clear, probe is on. We are taking it for medical: Ajay Kumar, Police pic.twitter.com/TYBzz6HVQ9
— ANI (@ANI) October 25, 2016

