पंजाब की कांग्रेस इकाई के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह ने मंगलवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की और उन्हें पंजाब में कांग्रेस के लिए चुनाव प्रचार करने का आमंत्रण दिया। अमरिंदर सिंह मंगलवार को सिखों के 10वें धर्मगुरु गुरुगोविंद साहिब की 350वीं जयंती पर आयोजित समारोह में हिस्सा लेने पटना पहुंचे हुए थे। इस दौरान उन्होंने नीतीश के साथ दोपहर का भोजन भी किया।

अमरिंदर सिंह ने पटना साहिब पहुंच कर गुरुद्वारे में गुरु गोविन्द सिंह प्रकाश पर्व में हिस्सा लिया। उन्होंने गुरु गोविन्द सिंह चरणों में मत्था टेका। साथ ही देश में अमन चैन के लिए दुआएं मांगी। प्रबंधक कमेटी ने अमरिंदर सिंह को सरोपा देकर सम्मानित किया गया। अमरिंदर सिंह ने बाल लीला गुरुद्वारा के भी दर्शन किए। इतना ही नहीं अमरिंदर सिंह ने प्रकाश पर्व को लेकर की गई तैयारियों को देखरकर भी उन्होंने बिहार सरकार की तारीफ की।

बता दें के बिहार के पटना साहिब में सिक्खों के 10वें धर्मगुरु गुरू गोविन्द सिंह 350वीं जयंती के उपलक्ष में बड़े स्तर पर समारोह का आयोजन किया गया है। इस समारोह में लाखों की तादाद में श्रद्धालुओं हिस्सा लेने पहुंचे हैं। वहीं राज्य सरकार ने प्रकाशोत्सव को लेकर पहले ही खासा इंतजाम किए हैं।

अमरिंदर और कांग्रेस नेता आशा कुमारी ने नीतीश से पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की ओर से चुनाव प्रचार करने का आग्रह किया। उल्लेखनीय है कि बिहार की सत्तारूढ़ नीतीश सरकार में कांग्रेस भी एक घटक दल है। पंजाब में इसी साल विधानसभा सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। राज्य में सत्तारूढ़ बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल को इस चुनाव में कांग्रेस कड़ी चुनौती दे रही है। वहीं आम आदमी पार्टी पहली बार पंजाब विधानसभा चुनाव में हाथ आजमा रही है। पंजाब के अलावा यूपी, गोवा, मणिपुर उत्तराखंड में भी चुनाव होने वाले हैं। वहीं बुधवार 4 जनवरी को चुनाव आयोग ने सभी राज्यों में चुनाव तारीखों का ऐलान कर दिया है। पंजाब में मतदान 4 फरवरी को होंगा।