बिहार के मधुबनी जिले के पंडौल थाना अंतर्गत सरिसब पाही बाजार में रविवार-सोमवार की दरम्यानी रात अपराधियों ने पत्रकार प्रदीप मंडल (36) की गोली मारकर हत्या कर दी। प्रदीप एक राष्ट्रीय हिंदी दैनिक अखबार के लिए काम करते थे। पंडौल थाना अध्यक्ष अनुज कुमार ने बताया कि मृतक प्रदीप मंडल एक अखबार में स्ट्रिंगर के रूप में काम कर रहे थे। उन्होंने बताया कि प्रदीप के शव का पोस्टमार्टम जिला सदर अस्पताल में कराया गया है। प्रथम दृष्टया यह पुरानी दुश्मनी का मामला लग रहा है।
आपदा प्रबंधन विभाग ने बाढ़ के चलते राज्य में अब तक 127 लोगों की मौत की पुष्टि कीहै। राहत शिविरों की संख्या घटकर आठ हो गई है। शिविर में अब 6300 लोगों ने शरण ले रखी है। 13 जिलों के 111 प्रखंड के 1253 पंचायत में बाढ़ का असर रहा। 13 जिलों के 85.60 लाख लोग प्रभावित हैं।
Jharkhand: लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव एक बार फिर अनोखे अंदाज में नजर आए। वे झारखंड के देवघर में स्थित बाबा बैद्यनाथ मंदिर में दर्शन करने आए थे। सावन सोमवार के दिन उन्होंने यहां प्रार्थना की।
बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय की कार रविवार (28 जुलाई) को वैशाली जाने के दौरान बड़े सड़क हादसे की शिकार होने से बाल-बाल बच गई। डीजीपी ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए शुभचिंतकों का धन्यवाद भी दिया।
National Hindi News, 29 July 2019 LIVE Updates: देश दुनिया की तमाम अहम खबरों के लिए क्लिक करें
गया में अंबेडकर हॉस्टल के अधीक्षक को चोरी करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। छात्रों ने ही उनकी गाड़ी रोककर गेहूं और चावल जब्त किया। इसके बाद अधीक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए जमकर हंगामा किया।
राजधानी पटना में कृषि मंत्री प्रेम कुमार ने बताया की सभी किसानों को डीजल अनुदान दिया जायेगा। सभी किसानों को 25 दिनों में 500 रूपये प्रति एकड़ के हिसाब से अनुदान देने की सरकार ने योजना बनाई है।
आपदा प्रबंधन विभाग ने बाढ़ के चलते राज्य में अब तक 127 लोगों की मौत की पुष्टि कीहै। राहत शिविरों की संख्या घटकर आठ हो गई है। शिविर में अब 6300 लोगों ने शरण ले रखी है। 13 जिलों के 111 प्रखंड के 1253 पंचायत में बाढ़ का असर रहा। 13 जिलों के 85.60 लाख लोग प्रभावित हैं।
राज्य के खगड़िया जिले में एक शख्स ने अपनी पत्नी और बेटी को कोसी नदी में फेंक दिया। हालांकि उसने ऐसा क्यों किया, इसकी वजह अभी सामने नहीं आ पाई है।
बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय की कार रविवार (28 जुलाई) को वैशाली जाने के दौरान बड़े सड़क हादसे की शिकार होने से बाल-बाल बच गई। डीजीपी ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए शुभचिंतकों का धन्यवाद भी दिया।
बिहार के सबसे बड़े पर्व छठ पर अब कश्मीर के डल झील में भी पूजा होगी। दिल्ली के विधायक कपिल मिश्रा ने इसके लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है। अब तक 510 लोग रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं। मिश्रा ने कहा कि इसके लिए जल्द ही जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल से अनुमति मांगी जाएगी।
गया में अंबेडकर हॉस्टल के अधीक्षक को चोरी करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। छात्रों ने ही उनकी गाड़ी रोककर गेहूं और चावल जब्त किया। इसके बाद अधीक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए जमकर हंगामा किया।
बिहार में एक और पत्रकार को गोली मारे जाने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक घटना मधुबनी की पंडौल पुलिस थाना क्षेत्र में हुई है। पत्रकार पंडौल से हटी गांव जा रहा था, तभी अज्ञात हमलावरों ने उस पर हमला कर दिया। गंभीर घायल अवस्था में पीड़ित को डीएमसीएच हॉस्पिटल रैफर किया गया।