बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्रा का निधन हो गया है। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। जगन्नाथ तीन बार बिहार के मुख्यमंत्री रह चुके थे। पहली बार वे 1975, दूसरी बार 1980 और तीसरी बार 1989 में मुख्यमंत्री बने थे। 90 के दशक में वे केंद्र में कैबिनेट मंत्री के पद पर भी कार्यरत रहे। अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत करने से पहले वे लेक्चरर थे। मिश्रा के निधन पर राज्य में तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की गई है। पूर्व सीएम का पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार होगा।कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्र के निधन पर पर दुख जताते हुए सोमवार को कहा कि मिश्र ने हमेशा कमजोर तबकों की आवाज उठाई और लंबे समय तक उन्हें याद किया जाएगा

बिहार के मोकामा से बाहुबली निर्दलीय विधायक अनंत सिंह ने तीन-चार दिनों में सरेंडर करने की बात कही है। रविवार (18 अगस्त) को पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए अनंत सिंह घर के पीछे के दरवाजे से भाग निकले थे। इसके बाद पुलिस ने उनकी पत्नी और स्टाफ को नजरबंद कर दिया था। दरअसल अनंत सिंह के घर से एके-47 बरामद हुई थी जिसके बाद उनके खिलाफ यूएपीए के तहत केस दर्ज किया गया था। हालांकि एएनआई के मुताबिक अनंत सिंह का कहना है कि वो गिरफ्तारी से डर नहीं रहे हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि वो पिछले 14 सालों से उस घर में नहीं रह रहे हैं तो एके-47 रखे जाने का सवाल ही नहीं उठता।