बिहार के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल पीएमसीएच में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल का रविवार (7 जुलाई) को तीसरा दिन है। हड़ताल के चलते व्यवस्था बुरी तरह चरमरा गई है। अब तक 21 मरीजों की इलाज के अभाव में मौत हो चुकी है। जूनियर डॉक्टर्स विभागाध्यक्ष को हटाने की मांग कर रहे हैं। मामला पीजी छात्रों को पेल किए जाने गर्माया है। उनका यह भी आरोप है कि विभागाध्यक्ष किसी खास कंपनी की दवा लिखते हैं।

वैशाली जिले में बेखौफ अपराधियों ने एचडीएफसी माइक्रो फाइनेंस के एक कर्मचारी को गोली मार दी। इससे बैंक कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी कर्मचारी की बाइक लेकर फरार हो गया। बदमाशों ने लूट के इरादे से वारदात को अंजाम दिया।

बिहार विधानसभा में मुख्य विपक्षी राष्ट्रीय जनता दल ने पार्टी प्रमुख लालू प्रसाद के छोटे बेटे तेजस्वी यादव में अपना भरोसा जताते हुए कहा कि अगला विधानसभा चुनाव उनके नेतृत्व में लड़ा जाएगा। राष्ट्रीय जनता दल की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पार्टी ने एकमत से प्रस्ताव पारित कर घोषणा की, कि बिहार में अगले साल होने वाला विधानसभा चुनाव तेजस्वी यादव के नेतृत्व लड़ा जाएगा।

Live Blog

14:54 (IST)07 Jul 2019
वैशालीः HDFC कर्मचारी को गोली मारी, मौके पर ही मौत

वैशाली जिले में बेखौफ अपराधियों ने एचडीएफसी माइक्रो फाइनेंस के एक कर्मचारी को गोली मार दी। इससे बैंक कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी कर्मचारी की बाइक लेकर फरार हो गया। बदमाशों ने लूट के इरादे से वारदात को अंजाम दिया।

14:26 (IST)07 Jul 2019
हड़ताल पर बैठे जूनियर डॉक्टरों ने लगाया ये आरोप

पीएमसीएच में हड़ताल पर बैठे जूनियर डॉक्टर सौरभ ने कहा, 'डॉक्टर विजय कुमार ने जूनियर डॉक्टरों को फेल कर दिया है। इसलिए उनका ट्रांसफर कर दिया जाना चाहिए। उन्होंने उन्हीं छात्रों को फेल किया है जिन्होंने एक कंपनी विशेष की दवाएं लिखने से मना कर दिया था।'

12:35 (IST)07 Jul 2019
PMCH में हड़ताल, 21 की मौत

बिहार के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल पीएमसीएच में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल का रविवार (7 जुलाई) को तीसरा दिन है। हड़ताल के चलते व्यवस्था बुरी तरह चरमरा गई है। अब तक 21 मरीजों की इलाज के अभाव में मौत हो चुकी है। जूनियर डॉक्टर्स विभागाध्यक्ष को हटाने की मांग कर रहे हैं। मामला पीजी छात्रों को पेल किए जाने गर्माया है। उनका यह भी आरोप है कि विभागाध्यक्ष किसी खास कंपनी की दवा लिखते हैं।

11:10 (IST)07 Jul 2019
बिहार के युवाओं को संबोधित करेंगे चेतन भगत और आशीष विद्यार्थी

अंग्रेजी के मशहूर उपन्यासकार चेतन भगत अगले हफ्ते बिहार की राजधानी पटना आएंगे। वे 14 जुलाई को पटना में एक प्रेरणादायक भाषण देंगे। वे बिहार कौशल विकास अभियान की तरफ से आयोजित होने वाले तीन दिवसीय 'कौशल मेले' में यह भाषण देंगे। समारोह के पहले दिन जाने-माने अभिनेता आशीष विद्यार्थी भी युवाओं को प्रेरित करने के लिए भाषण देंगे।

10:19 (IST)07 Jul 2019
फिल्म 'सुपर-30' देखने के लिए उत्साहित NRI समुदाय

बिहार में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रसिद्ध 'सुपर 30' के संस्थापक आनंद कुमार बनी बायोपिक देखने के लिए अमेरिका में रहने वाला भारतीय समुदाय बेहद उत्साहित है। बायोपिक का निर्देशन विकास बहल ने किया है। ऋतिक रोशन ने फिल्म में मुख्य किरदार आनंद कुमार की भूमिका को निभाया है। फिल्म 12 जुलाई को रिलीज होने जा रही है।

08:56 (IST)07 Jul 2019
बाढ़-सुखाड़ को लेकर नीतीश कुमार ने की समीक्षा बैठक

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना स्थित सचिवालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संभावित बाढ़ एवं सुखाड़ की पूर्व तैयारियों की समीक्षा बैठक की। हर साल बिहार में बाढ़ के चलते गंभीर नुकसान का सामना करना पड़ता है।

08:39 (IST)07 Jul 2019
तेजस्वी के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा विधानसभा चुनाव- RJD