Bihar Lok Sabha Election/Chunav Exit Poll Result 2024 (बिहार लोकसभा चुनाव एग्जिट पोल परिणाम 2024): मतदान का सातवां चरण खत्म होने के बाद शनिवार की शाम आने वाले एग्जिट पोल पर सभी की निगाहें लगी हुई हैं। बिहार में लोकसभा की कुल 40 सीटें हैं। मुख्य मुकाबला बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन और राष्ट्रीय जनता दल के नेतृत्व वाले महागठबंधन के बीच है। 2019 के चुनाव में बीजेपी को 17 सीटें मिली थीं। उसके सहयोगी दल जेडीयू को 16 सीटें मिली थीं। इनके अलावा लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) को 6 और एक सीट कांग्रेस को मिली थी। इस बार बीजेपी 17, जेडीयू 16 सीटों पर मैदान में है। इनके अलावा चिराग पासवान की एलजेपी (रामविलास) 5, उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा 1 और जीतन राम मांझी की हिंदुस्तान अवाम मोर्चा 1 सीट पर खड़ी है। विपक्षी इंडिया गुट में आरजेडी 23, कांग्रेस 9, लेफ्ट पार्टियां 5 और वीआईपी 3 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।
Lok Sabha Chunav Exit Poll 2024 LIVE: Watch Here | Exit Poll Result LIVE
हालांकि एग्जिट पोल कितने सही होंगे और कितने गलत साबित होंगे, यह तो 4 जून को ही पता चलेगा, जब असली मतगणना होगी। फिर भी एग्जिट पोल काफी हद तक यह बताने में सफल रहते हैं कि किस दल की सरकार बनने की संभावना है और कौन सा दल पिछड़ रहा है। सीटों की संख्या में कुछ ऊपर नीचे हो सकती है, लेकिन करीब-करीब नतीजों का खुलासा हो जाता है। इस बार राष्ट्रीय जनता दल के नेता और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव जोरशोर से राज्य में चुनाव प्रचार में उतरे हैं। दूसरी तरफ एनडीए की तरफ से खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के अलावा यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने लगातार सभाएं, रैलियां और रोडशो किये थे।
Rajasthan Exit Poll Result | UP Exit Poll Result | Haryana Exit Poll Result
बिहार की हर सीट के Election/Chunav Exit Poll के लिए जनसत्ता.कॉम के LIVE से जुड़े रहिए।
Bihar Lok Sabha Chunav Exit Poll Live: स्कूल ऑफ पॉलिटिक्स के एग्जिट पोल के मुताबिक बिहार में एनडीए 38 सीटें जीत सकता है, जबकि इंडिया गठबंधन 2 सीटें हासिल करने में कामयाब हो सकता है।
NDA – 38
INDIA – 2
Others – 0
Bihar Lok Sabha Chunav Exit Poll Live: रिपब्लिक के MATRIZE के एग्जिट पोल के अनुसार बिहार में NDA को 32-37 सीटें मिल सकती हैं, जबकि INDIA गठबंधन के खाते में 2-7 सीटें आ सकती हैं।
NDA – 32 – 37
INDIA – 2-7
Others – 0
Bihar Lok Sabha Chunav Exit Poll Live: इंडिया न्यूज़ D Dynamics के एग्जिट पोल के मुताबिक बिहार में एनडीए को 33 सीटें और इंडिया गठबंधन को 7 सीटें मिल सकती हैं।
NDA – 33
INDIA – 07
JAN Ki Baat के एग्जिट पोल के मुताबिक बिहार में NDA को 32 से 37 सीटें मिलने का अनुमान है। INDIA गठबंधन के खाते में 3 से 8 सीटें आ सकती हैं।
NDA – 32 – 37
INDIA – 3 – 8
Others – 0
केरल में एनडीए ने इस बार अपनी काफी ताकत झोंकी है, जिसके चलते NDA 2-3 सीटें जीत सकती है।
NDA – 2-3
UDF – 17 – 18
LDF – 0 -1
Others – 0
बिहार में इंडिया गठबंधन बीजेपी और एनडीए को झटका दे सकता है। यहां एनडीए को करीब 10 सीटों तक के नुकसान का अनुमान है।
NDA – 29-23
INDIA – 7 – 10
Others – 0 – 2
जन की बात में भी NDA को बहुमत
NDA – 377
INDIA – 151
Others – 15
रिपब्लिक के मैटराइज सर्वे में भी NDA को दो तिहाई से ज्यादा सीटों पर बहुमत मिलता नजर आ रहा है। एग्जिट पोल का अनुमान है कि एक बार फिर विपक्षी दलों को करारी हार का सामना करना पडे़गा।
NDA – 353 – 368
INDIA – 118 – 133
Others – 43 – 48
एग्जिट पोल्स के नतीजे सामने आ गए हैं। रिपब्लिक न्यूज के पीमार्क सर्वे के मुताबिक देश में एक बार फिर एनडीए की सरकार बन सकती है।
NDA- 359
INDIA- 154
Others -30
Bihar Lok Sabha Chunav Exit Poll Live: बिहार में पिछली बार एनडीए ने अपना डंका बजाया था, लेकिन यह देखना अहम होगा कि क्या इस बार एग्जिट पोल्स चार जून को किन चुनाव परिणाम का रुझान देते हैं।
Lok Sabha Chunav Bihar Seats Updates: बिहार में पिछली बार बीजेपी के नेतृत्व में एनडीए ने बाजी मारी थी, और आरजेडी को एक भी सीट नहीं मिली थी। एनडीए 40 में से 39 सीटें मिली थीं। वहीं कांग्रेस के हिस्से में एक ही सीट आई थीं।
बिहार के आठ लोकसभा सीटों पर मतदान जारी है। दोपहर एक बजे तक सबसे अधिक मतदान पाटलीपुत्र लोकसभा सीट पर 40.78 प्रतिशत, सबसे कम पटनासहिब पर 29.22 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं काराकाट में 39.53 प्रतिशत, आरा में 33.07 प्रतिशत, नालंदा में 32.94 प्रतिशत, सासाराम में 37.12 प्रतिशत, बक्सर में 37.79 प्रतिशत, जहानाबाद में 36.66 प्रतिशत मतदान हुआ। कुल 35.65 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं एक सीट पर उपचुनाव हो रहा है। आगिआंव विधानसभा में 33.10 प्रतिशत मतदान हुआ।
बिहार के जहानाबाद जिले के हुलासगंज प्रखंड के जगदीशपुर एवं रतनी प्रखंड के सरैया गांव में लोगों ने सड़क नहीं बनने की वजह से मतदान का बहिष्कार कर दिया है।
बिहार में शनिवार को सातवें और अंतिम चरण के मतदान के लिए बूथों पर मतदाताओं का आने का सिलसिला जारी है।
इस बार राष्ट्रीय जनता दल के नेता और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव जोरशोर से राज्य में चुनाव प्रचार में उतरे हैं। दूसरी तरफ एनडीए की तरफ से खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मोर्चा संभाला था।
