Bihar Lok Sabha Election/Chunav Exit Poll Result 2024 (बिहार लोकसभा चुनाव एग्जिट पोल परिणाम 2024): मतदान का सातवां चरण खत्म होने के बाद शनिवार की शाम आने वाले एग्जिट पोल पर सभी की निगाहें लगी हुई हैं। बिहार में लोकसभा की कुल 40 सीटें हैं। मुख्य मुकाबला बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन और राष्ट्रीय जनता दल के नेतृत्व वाले महागठबंधन के बीच है। 2019 के चुनाव में बीजेपी को 17 सीटें मिली थीं। उसके सहयोगी दल जेडीयू को 16 सीटें मिली थीं। इनके अलावा लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) को 6 और एक सीट कांग्रेस को मिली थी। इस बार बीजेपी 17, जेडीयू 16 सीटों पर मैदान में है। इनके अलावा चिराग पासवान की एलजेपी (रामविलास) 5, उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा 1 और जीतन राम मांझी की हिंदुस्तान अवाम मोर्चा 1 सीट पर खड़ी है। विपक्षी इंडिया गुट में आरजेडी 23, कांग्रेस 9, लेफ्ट पार्टियां 5 और वीआईपी 3 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

Lok Sabha Chunav Exit Poll 2024 LIVE: Watch Here | Exit Poll Result LIVE

हालांकि एग्जिट पोल कितने सही होंगे और कितने गलत साबित होंगे, यह तो 4 जून को ही पता चलेगा, जब असली मतगणना होगी। फिर भी एग्जिट पोल काफी हद तक यह बताने में सफल रहते हैं कि किस दल की सरकार बनने की संभावना है और कौन सा दल पिछड़ रहा है। सीटों की संख्या में कुछ ऊपर नीचे हो सकती है, लेकिन करीब-करीब नतीजों का खुलासा हो जाता है। इस बार राष्ट्रीय जनता दल के नेता और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव जोरशोर से राज्य में चुनाव प्रचार में उतरे हैं। दूसरी तरफ एनडीए की तरफ से खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के अलावा यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने लगातार सभाएं, रैलियां और रोडशो किये थे।

Rajasthan Exit Poll Result | UP Exit Poll Result | Haryana Exit Poll Result

Live Updates

बिहार की हर सीट के Election/Chunav Exit Poll के लिए जनसत्ता.कॉम के LIVE से जुड़े रहिए।

23:33 (IST) 1 Jun 2024
Bihar Exit Poll 2024: एग्जिट पोल्स में खुला RJD का खाता, बिहार में BJP को लगा घाटा!

https://youtu.be/bK2MqysWQXA?si=RoVXCxA1tJlMPhgZ

19:49 (IST) 1 Jun 2024
Bihar Lok Sabha Chunav Exit Poll Live: स्कूल ऑफ पॉलिटिक्स का अनुमान, NDA की हो सकती है बंपर जीत

Bihar Lok Sabha Chunav Exit Poll Live: स्कूल ऑफ पॉलिटिक्स के एग्जिट पोल के मुताबिक बिहार में एनडीए 38 सीटें जीत सकता है, जबकि इंडिया गठबंधन 2 सीटें हासिल करने में कामयाब हो सकता है।

NDA - 38

INDIA - 2

Others - 0

19:44 (IST) 1 Jun 2024
Bihar Lok Sabha Chunav Exit Poll Live: Martrize का अनुमान NDA को मिल सकती है 32-37 सीटे

Bihar Lok Sabha Chunav Exit Poll Live: रिपब्लिक के MATRIZE के एग्जिट पोल के अनुसार बिहार में NDA को 32-37 सीटें मिल सकती हैं, जबकि INDIA गठबंधन के खाते में 2-7 सीटें आ सकती हैं।

NDA - 32 - 37

INDIA - 2-7

Others - 0

19:36 (IST) 1 Jun 2024
Bihar Lok Sabha Chunav Exit Poll Live: 35 से नीचे आ सकता हैं NDA का ग्राफ?

Bihar Lok Sabha Chunav Exit Poll Live: इंडिया न्यूज़ D Dynamics के एग्जिट पोल के मुताबिक बिहार में एनडीए को 33 सीटें और इंडिया गठबंधन को 7 सीटें मिल सकती हैं।

NDA - 33

INDIA - 07

19:33 (IST) 1 Jun 2024
Bihar Lok Sabha Chunav Exit Poll Live: इंडिया गठबंधन की वजह से NDA को होगा नुकसान?

JAN Ki Baat के एग्जिट पोल के मुताबिक बिहार में NDA को 32 से 37 सीटें मिलने का अनुमान है। INDIA गठबंधन के खाते में 3 से 8 सीटें आ सकती हैं।

NDA - 32 - 37

INDIA - 3 - 8

Others - 0

19:20 (IST) 1 Jun 2024
Bihar Lok Sabha Chunav Exit Poll Live: केरल में एनडीए का खुल सकता है खाता

केरल में एनडीए ने इस बार अपनी काफी ताकत झोंकी है, जिसके चलते NDA 2-3 सीटें जीत सकती है।

NDA - 2-3

UDF - 17 - 18

LDF - 0 -1

Others - 0

19:07 (IST) 1 Jun 2024
Bihar Lok Sabha Chunav Exit Poll Live: बिहार में एनडीए का गिरेगा ग्राफ, इंडिया टुडे एक्सिस माई इंडिया के सर्वे में अनुमान

बिहार में इंडिया गठबंधन बीजेपी और एनडीए को झटका दे सकता है। यहां एनडीए को करीब 10 सीटों तक के नुकसान का अनुमान है।

NDA - 29-23

INDIA - 7 - 10

Others - 0 - 2

19:01 (IST) 1 Jun 2024
Bihar Lok Sabha Chunav Exit Poll Live: जन की बात ने भी NDA को दी बढ़त

जन की बात में भी NDA को बहुमत

NDA - 377

INDIA - 151

Others - 15

18:48 (IST) 1 Jun 2024
Bihar Lok Sabha Chunav Exit Poll Live: रिपब्लिक के मैटराइज सर्वे में भी NDA को बहुमत

रिपब्लिक के मैटराइज सर्वे में भी NDA को दो तिहाई से ज्यादा सीटों पर बहुमत मिलता नजर आ रहा है। एग्जिट पोल का अनुमान है कि एक बार फिर विपक्षी दलों को करारी हार का सामना करना पडे़गा।

NDA - 353 - 368

INDIA - 118 - 133

Others - 43 - 48

18:37 (IST) 1 Jun 2024
Bihar Lok Sabha Chunav Exit Poll Live: रिपब्लिक के एग्जिट पोल में NDA को बहुमत

एग्जिट पोल्स के नतीजे सामने आ गए हैं। रिपब्लिक न्यूज के पीमार्क सर्वे के मुताबिक देश में एक बार फिर एनडीए की सरकार बन सकती है।

NDA- 359

INDIA- 154

Others -30

18:15 (IST) 1 Jun 2024
Bihar Lok Sabha Chunav Exit Poll Live: बिहार के एग्जिट पोल, बस थोड़ी देर में

Bihar Lok Sabha Chunav Exit Poll Live: बिहार में पिछली बार एनडीए ने अपना डंका बजाया था, लेकिन यह देखना अहम होगा कि क्या इस बार एग्जिट पोल्स चार जून को किन चुनाव परिणाम का रुझान देते हैं।

15:35 (IST) 1 Jun 2024
Bihar Lok Sabha Chunav Exit Poll Live: पिछली बार नहीं खुला था RJD का खाता

Lok Sabha Chunav Bihar Seats Updates: बिहार में पिछली बार बीजेपी के नेतृत्व में एनडीए ने बाजी मारी थी, और आरजेडी को एक भी सीट नहीं मिली थी। एनडीए 40 में से 39 सीटें मिली थीं। वहीं कांग्रेस के हिस्से में एक ही सीट आई थीं।

14:32 (IST) 1 Jun 2024
Bihar Chunav Exit Poll 2024 LIVE: पाटलिपुत्र सीट पर सबसे ज्यादा 40.78 फीसदी मतदान

बिहार के आठ लोकसभा सीटों पर मतदान जारी है। दोपहर एक बजे तक सबसे अधिक मतदान पाटलीपुत्र लोकसभा सीट पर 40.78 प्रतिशत, सबसे कम पटनासहिब पर 29.22 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं काराकाट में 39.53 प्रतिशत, आरा में 33.07 प्रतिशत, नालंदा में 32.94 प्रतिशत, सासाराम में 37.12 प्रतिशत, बक्सर में 37.79 प्रतिशत, जहानाबाद में 36.66 प्रतिशत मतदान हुआ। कुल 35.65 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं एक सीट पर उपचुनाव हो रहा है। आगिआंव विधानसभा में 33.10 प्रतिशत मतदान हुआ।

14:18 (IST) 1 Jun 2024
Bihar Lok Sabha Chunav Exit Poll 2024 LIVE: जहानाबाद के दो गांवों में मतदान का बहिष्कार

बिहार के जहानाबाद जिले के हुलासगंज प्रखंड के जगदीशपुर एवं रतनी प्रखंड के सरैया गांव में लोगों ने सड़क नहीं बनने की वजह से मतदान का बहिष्कार कर दिया है।

14:16 (IST) 1 Jun 2024
Bihar Lok Sabha Chunav Exit Poll 2024 LIVE: बिहार में अंतिम चरण का मतदान जारी

बिहार में शनिवार को सातवें और अंतिम चरण के मतदान के लिए बूथों पर मतदाताओं का आने का सिलसिला जारी है।

इस बार राष्ट्रीय जनता दल के नेता और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव जोरशोर से राज्य में चुनाव प्रचार में उतरे हैं। दूसरी तरफ एनडीए की तरफ से खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मोर्चा संभाला था।