उत्तर प्रदेश के संभल जिले में स्थित विवादित ढांचा (शाही जामा मस्जिद) में रंगाई-पुताई कराने के लिए गुरुवार को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) विभाग की टीम पहुंच गई। टीम ने मस्जिद की दीवारों का निरीक्षण किया, जहां मरम्मत और रंगाई-पुताई का कार्य किया जाना है। एएसआई के अधिकारियों ने ढांचे के ऊपरी हिस्से का भी बारीकी से निरीक्षण किया और सुधार कार्य के लिए आवश्यक नाप-जोख कराई। इस दौरान मस्जिद कमेटी के सदस्य भी मौके पर मौजूद रहे। टीम के अधिकारियों ने उनसे बातचीत कर आवश्यक जानकारी साझा की।

मस्जिद कमेटी ने टीम के सदस्यों से जानकारियां साझा कीं

निरीक्षण के दौरान विशेष रूप से उन दीवारों और संरचनाओं पर ध्यान दिया गया, जिनमें समय के साथ क्षति आई है और जिनकी मरम्मत की जरूरत है। मस्जिद कमेटी के सदस्यों ने एएसआई टीम के साथ सहयोगपूर्ण रवैया अपनाया और ढांचे की देखरेख से जुड़ी जानकारियां साझा कीं। संभल में होली से पहले शांति-व्यवस्था कायम रखने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने को लेकर पुलिस प्रशासन की टीम ने फ्लैग मार्च किया।

इससे पहले मस्जिद कमेटी की याचिका पर सुनवाई करते हुए इलाहाबाद हाईकोर्ट ने विवादित ढांचे की बाहरी दीवारों पर ही रंगाई-पुताई की अनुमति दी थी। कोर्ट ने साफ किया कि अन्य ढांचे में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। हाईकोर्ट ने यह भी कहा कि बाहरी दीवारों पर रोशनी (लाइटिंग) लगाई जा सकती है, लेकिन इसके लिए यह तय करना होगा कि मस्जिद की संरचना को कोई क्षति न पहुंचे। इस मामले की अगली सुनवाई 8 अप्रैल को होगी।

‘बाहरी ढांचे को ना पहुंचे कोई नुकसान…’, हाईकोर्ट ने दी संभल की जामा मस्जिद में रंगाई-पुताई की इजाजत

मस्जिद की प्रबंधन समिति के अध्यक्ष जफर अली ने बुधवार को घोषणा की कि होली के कारण 14 मार्च को शुक्रवार की नमाज दोपहर ढाई बजे से होगी। उन्होंने कहा कि मस्जिद की रंगाई-पुताई और जीर्णोद्धार का काम शुक्रवार से शुरू हो जाएगा। जफर अली ने बुधवार शाम को संवाददाताओं को बताया कि दोनों समुदायों के लोगों से होली मनाने और सद्भाव के माहौल में शुक्रवार की नमाज अदा करने का आग्रह किया गया है।

UP Police Constable Result 2024 Declared LIVE News: यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट घोषित

उन्होंने मुस्लिम समुदाय के लोगों को होली खेले जाने वाले इलाकों से दूर रहने की सलाह दी और शरारती तत्वों की हरकतों के प्रति आगाह किया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि ऐसे तत्व हर समुदाय में मौजूद होते हैं। मस्जिदों को तिरपाल से ढकने के प्रशासन के कदम के बारे में अली ने इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि यह एक सकारात्मक कदम है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्षों में भी मस्जिदों को इसी तरह से ढका गया था और इस साल भी प्रशासन और पुलिस ने इसी तरह की सावधानियां बरती हैं।

अली ने हाईकोर्ट के आदेश के बाद शाही जामा मस्जिद की रंगाई पुताई के मुद्दे पर कहा कि मस्जिद के मुख्य द्वार से काम शुरू होगा। चूंकि, होली के रंगों से बचाने के लिए मस्जिद के पीछे की दीवारों को तिरपाल से ढक दिया गया है, इसलिए उस क्षेत्र में पेंटिंग त्योहार के बाद की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की टीम की देखरेख में की जाएगी।