बॉलीवुड के खिलाड़ी हीरो अक्षय कुमार देश के जांबाजों से मिलने कश्मीर में स्थित बीएसएफ कैंप गए। जहां पर उन्होंने पाकिस्तान की ओर से की गई सीजफायर में शहीद होने वाले जवानों को हाथ जोड़ झुककर श्रृद्धांजलि दी और सलाम ठोका। यहां पहुंकर अक्षय ने कहा कि वे भाग्यशाली हैं, जो उन्हें सैनिकों से मिलने का मौका मिला है। उन्होंने बीएसएफ कैंप पहुंचकर जवानों से मुलाकात की और उन्हें देश का रियल हीरो बताया। जवानों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, ‘मैं खुद को भाग्यशाली महसूस कर रहा हूं, क्योंकि मुझे यहां आकर देश के सैनिकों से मिलने का मौका मिलता है। यह मौका बहुत कम लोगों को मिल पाता है। मैंने कभी खुद को हीरो नहीं माना है। मैंने अपने आपको हमेशा रील हीरो कहा है लेकिन देश के असली हीरो तो आप लोग हैं।’
Video: @akshaykumar sir pays tributes to 'real life' heroes at BSF base camp (@BSF_India ) in Jammu. (Courtesy – ANI ) pic.twitter.com/kGLgfefjo1
— Akshay Kumar 24×7 (@Akkistaan) November 8, 2016
Fortunate that I got opportunity to come and meet you. I have always said I'm 'reel hero',you are 'real hero': Akshay Kumar at BSF base camp pic.twitter.com/CoPLNdZLXJ
— ANI (@ANI) November 8, 2016
इसी दौरान अक्षय ने एक और दिलचस्प सलाह दी। अक्षय ने कहा कि देश में ऐसे कई लोग हैं जो हमारी आर्मी जवानों की हेल्प करना चाहते हैं। वाबजूद इसके उनके लिए कोई एप क्यों नहीं बन रही है।
There are so many ppl in our country who want to help our armed forces, why not make an app for it?- Akshay Kumar at BSF base camp in Jammu pic.twitter.com/gykWuPgcYZ
— ANI (@ANI) November 8, 2016
अक्षय ने दीवाली के मौके पर भी जवानों को बधाई देते हुए एक वीडियो भी शेयर किया था। इस वीडियो में उन्होंने कहा, ‘त्योहार मनाने का सबसे अच्छा तरीका अपने प्रियजनों के साथ मनाना है। हमें अपने परिवार के साथ त्योहार का जश्न मनाने का मौका आपकी (सैनिकों) वजह से मिला है। आप हमारे बारे में बिना कुछ जाने हमें प्यार करते हैं और हमारी सुरक्षा करते हैं। मैं यह दीवाली सारे सैनिकों को समर्पित करता हूं। हम आपकी वजह से सुरक्षित हैं।’
गौरतलब है कि ने कई बॉलीवुड में फिल्मों रील आर्मी मैन का किरदार निभाया है। इसी साल रिलीज हुई फिल्म ‘रुस्तम’ में भी अक्षय एक नेवी ऑफिसर के किरदार में नजर आए थे। इसके फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिला था।
Peace is imp as many lives are lost; I think peace is only way out: Akshay Kumar when asked if peace needs to be restored btw India-Pak pic.twitter.com/mIrEdCsHAB
— ANI (@ANI) November 8, 2016