ओडिशा के मयूरभंज में मंगलवार की दोपहर एयर फोर्स का एक विमान हादसे का शिकार हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक झारखंड की बॉर्डर से लगे हुए मयूजरभंज में यह विमान क्रैश हो गया। हादसे में प्लेन का पायलट गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। वहीं राहत एवं बचाव कार्य जारी है। इंडिया टीवी के मुताबिक जमशेदपुर पुलिस के सीनियर सुपरिटेंडेंट अनुप टी मैथ्यू ने जानकारी दी है कि विमान कोएमा स्वर्णरेखा नदी में क्रैश हुआ है। विमान रूटीन ट्रेनिंग पर था। प्लेन क्रैश होने के कारणों का अभी तक कुछ पता नहीं चल सका है। जांच के आदेश दे दिए गए हैंं।
#SpotVisuals Indian Air Force plane has crashed in Odisha's Mayubhanj pic.twitter.com/ClwlgOiRmH
— ANI (@ANI) March 20, 2018

