आम आदमी पार्टी की एक महिला कार्यकर्ता ने बाहरी दिल्ली के नरेला इलाके में आत्महत्या कर ली। खुदखुशी करने वाली कार्यकर्ता के परिवार वालों ने दावा किया कि पार्टी के ही एक सहयोगी उससे छेड़छाड़ करते थे, जिस वजह से वह डिप्रेशन में चली गई थी।

पुलिस ने बताया कि महिला ने जगह खाकर अपनी जान दी है। महिला ने नरेला स्थित अपने घर पर ही जहर खाया था, जिसके बाद उसे LNJP हॉस्पिटल ले जाया गया। महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। महिला ने पार्टी के ही नेता रमेश वधावा पर छेड़छाड़ के आरोप लगाए थे और पिछले महीने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।

महिला की कंप्लेंट के बाद आप नेता को गिरफ्तार कर लिया गया था। परिवार वालों ने बताया कि जब से नेता को बेल मिली थी, महिला कार्यकर्ता काफी डिप्रेशन में थी। जिसके बाद उसने खुदखुशी का कदम उठाया। यही नहीं, उन्होंने इसकी शि‍कायत किए जाने पर पार्टी नेताओं द्वारा अनदेखी का आरोप लगाया है।

आप कार्यकर्ता की आत्महत्या के बाद बीजेपी ने आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है। दि‍ल्ली बीजेपी अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने मुख्यमंत्री केजरीवाल और स्थानीय विधायक शरद चौहान को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं आम आदमी पार्टी की महिला विरोधी सोच को बताती हैं।

https://www.youtube.com/watch?v=HOdEiJcKTbc&feature=youtu.be