उत्तर प्रदेश के आगरा में मंगलवार रात एक 16 वर्षीय लड़की के संग कथित तौर पर बलात्कार की कोशिश की गई। लड़की के अनुसार हमलावर जब अपने मकसद में कायमाब नहीं हो सका तो उसने लड़की के दाहिने हाथ कंधे से काट दिया। किशोरी आगरा के एतिमादपुर इलाके की रहने वाली है। उसे घटना की रात गंभीर रूप से घायल अवस्था में एक स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लड़की ने पुलिस को बताया कि मंगलवार रात को वो अपनी मां के साथ खेत में शौच करने जा रही थी तभी दो बाइक सवार पीछे से आए और उसे पकड़ लिया। जब लड़की ने विरोध किया तो उन्होंने उसे थप्पड़ मारे और उसका बलात्कार करने की कोशिश की। लड़की के अनुसार जब लड़की ने उन युवकों का विरोध करना नहीं छोड़ा तो उन्होंने उसका दाहिना हाथ कंधे से उखाड़ दिया।
वीडियो: देखें पिछले 24 घंटे की पांच बड़ी खबरें-
स्थानीय पुलिस अधिकारी के साथ वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी बुधवार शाम लड़की का बयान दर्ज करने के लिए अस्पताल गए थे। लेकिन तब तक लड़की और उसकी मां अपना बयान बदल चुकी थी। पुलिस अधिकारियों से लड़की ने कहा कि वो दोनों रेल की पटरी के किनारे शौच करने गई थीं तभी ट्रेन से धक्का लगने के कारण उसके हाथ कट गया।
एतमादपुर के सीओ अभिषेक सिंह ने टाइम्स ऑफ इंडिया अखबार को बताया, “पहली नजर में ये मामला दुर्घटना का लग रहा है। तेज रफ्तार ट्रेन से लड़की टकरा गई और उसका हाथ कट गया।” लड़की द्वारा पहले रेप की कोशिश का आरोप लगाए जाने पर पुलिस डीएसपी बबिता साहू ने कहा कि लड़की स्थानीय नेताओं के प्रभाव में आ गई थी ताकि उसका मुफ्त इलाज हो सके।
पुलिसवालों ने उन नेताओं का नाम लेने से इनकार कर दिया जिन्होंने लड़की को रेप की कोशिश का दावा करने के लिए उकसाया था। हालांकि पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है। पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही घटना का पूरा सच सामने आ सकेगा।
Read Also: हैदराबाद: 22 साल का युवक गर्भवती कुतिया को मारकर रेप करने के आरोप में गिरफ्तार
