एक छह साल की बच्ची के साथ 48 साल के अधेड़ के बलात्कार करने का शर्मनाक मामला सामने आया है। हैरत की बात यह है कि दुष्कर्म करने वाला रिश्ते में बच्ची का दादा लगता है। यह वाकया भागलपुर डिवीजन के बांका ज़िले के बौसी थाना के तहत का है। पीड़ित बच्ची को उसके माता पिता अस्पताल लेकर इतवार को आए तब यह बात सामने आई। बौसी रेफरल अस्पताल में महिला डाक्टर नहीं होने की वजह से पीड़िता को बांका सदर अस्पताल भेज दिया गया। जहां मेडिकल जांच सोमवार को हुई। बच्ची के दुष्कर्म का आरोपी छोटेलाल सोरेन बौसी थाना के तिलारी गांव का रहने वाला है। पीड़ित लड़की भी इसी गांव की है। बांका के एसपी जितेंद्र कुशवाहा ने बताया कि पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। उस पर बलात्कार की दफा 376 और पॉक्सो कानून के तहत कार्रवाई करने के लिए मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक इससे पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मौजूद डा. संजीव कुमार ने अस्पताल की नर्स रानी कुमारी और शीला कुमारी से फौरी तौर पर इलाज के वास्ते जांच कराई । दोनों नर्सों ने भी बच्ची के दुष्कर्म होने की बात कही। बौसी पुलिस भी सूचना पाकर वहां पहुंची। थाने से एएसआई नागेंद्र पासवान महिला कांस्टेबल को ले रेफरल अस्पताल आए। बच्ची ने भी अपने माता पिता को उसके साथ जबरन गलत काम होने की बात कही है।
थाना इंचार्ज परीक्षित पासवान बताते है कि पीड़ित परिवार बौसी के धार्मिक ऐतिहासिक धरोहर मंदार पर्वत से सटी बस्ती के वाशिंदें है। बच्ची ग़ांव के ही आंगनबाड़ी केंद्र में पढ़ती है। ग़ांव के छोटका सोरेन (48 ) ने मौका पाकर शनिवार शाम लड़की को बहला फुसलाकर बगल के पहाड़ पर ले गया। और रातभर वही रहा। इधर घरवालों का लड़की को ढूंढते हाल बेहाल हो गया। इस बीच सुबह हो गई। छोटका सोरेन जब लड़की के घर के आसपास सन्नाटा देखा तो उसको वहां छोड़ फरार हो गया। दर्द और पीड़ा से बेहाल बच्ची घर जा कर अपने माता पिता को वाकए के वारे में बताया। शर्म की बात यह है कि छोटका सोरेन रिश्ते में बच्ची का दादा लगता है। परिजनों ने बताया।