लोकसभा चुनाव 2019 खत्म होने के बाद उत्तर प्रदेश में आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के तबादलों का दौर शुरू हो गया है। इसके तहत प्रदेश की योगी सरकार ने 2 दिन पहले 25 आईपीएस का ट्रांसफर किया था। अब शनिवार (8 जून) रात 17 आईएएस इधर-उधर किए गए हैं। योगी सरकार के इस फैसले के बाद अधिकारियों में हड़कंप का माहौल है। बता दें कि चित्रकूट के जिलाधिकारी विशाख को मुख्यमंत्री का विशेष सचिव बनाया गया है।
इन अफसरों का हुआ ट्रांसफर: नगर विकास विभाग के सचिव संजय कुमार को सहारनपुर मंडल का आयुक्त बनाया गया है। वहीं, आजमगढ़ मंडल के आयुक्त जगत राज को उत्तर प्रदेश शासन के माध्यमिक शिक्षा विभाग का सचिव नियुक्त गया है। माध्यमिक शिक्षा विभाग में सचिव कनक त्रिपाठी को आजमगढ़ मंडल का आयुक्त बनाकर भेजा गया है। सी इंदुमती सुल्तानपुर की जिलाधिकारी बनाई गई हैं। पहले वह महिला कल्याण विभाग में विशेष सचिव थीं।
National Hindi News, 09 June 2019 LIVE Updates: देश-दुनिया की हर खबर पढ़ने के लिए यहां करें क्लिक
यहां भी हुआ बदलाव: सुल्तानपुर के जिलाधिकारी दिव्य प्रकाश गिरी को अपर आयुक्त आबकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। चंद्र विजय सिंह को फिरोजाबाद का जिला अधिकारी बनाया गया है। वह पहले माध्यमिक शिक्षा विभाग में विशेष सचिव थे। वहीं, फिरोजाबाद की जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी को ग्राम विकास विभाग में विशेष सचिव का कार्यभार मिला है। मुख्यमंत्री के विशेष सचिव रहे आदर्श सिंह को बाराबंकी का जिलाधिकारी बनाया गया है।
Bihar News Today, 09 June 2019 Live Updates: बिहार से संबंधित हर खबर पढ़ने के लिए यहां करें क्लिक
इन्हें मिली यह जिम्मेदारी: बाराबंकी के डीएम उदयभान त्रिपाठी को माध्यमिक शिक्षा विभाग में विशेष सचिव की जिम्मेदारी मिली है। राकेश कुमार मिश्रा को आंबेडकर नगर का जिलाधिकारी बनाया गया है। आंबेडकर नगर के जिलाधिकारी सुरेश कुमार को ग्राम विकास विभाग में विशेष सचिव बनाया गया है। नागेंद्र प्रसाद सिंह को आजमगढ़ का जिलाधिकारी बनाया गया है। वह पहले ग्राम विकास विभाग में विशेष सचिव थे।
इन्हें बड़ी जिम्मेदारी मिली: चित्रकूट के जिलाधिकारी विशाख को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। उन्हें अब मुख्यमंत्री का विशेष सचिव बनाया गया है। वहीं, अपर आयुक्त आबकारी ओम प्रकाश आर्य को सिद्धार्थनगर का डीएम बनाया गया है। सिद्धार्थनगर के जिला अधिकारी कुणाल सिल्कू को नगर विकास विभाग में विशेष सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। आजमगढ़ के जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी को वेटिंग लिस्ट में रखा गया है। वहीं, भदोही के मुख्य कार्यपालक शेषमणि पांडे को चित्रकूट का जिलाधिकारी बनाया गया है।