शामली जिले के नौजल गांव में एक व्यक्ति द्वारा एक महिला का कथित रूप से वीडियो रिकार्ड करने के बाद दो समूहों के बीच हुए संघर्ष में 12 लोग घायल हो गये। पुलिस ने आज बताया कि यह घटना उस समय हुई जब कूड़ा फेंक रही 19 वर्षीय एक महिला का अरुण नाम के व्यक्ति ने वीडियो बनाना शुरू किया। महिला के परिवार ने इसका विरोध किया और महिला के पिता तथा अरुण के बीच बहस हुई और फिर यह हिंसक घटना में बदल गयी। उन्होंने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। महिला के पिता ने एक शिकायत दर्ज करायी है और इस संबंध में जांच चल रही है।
मुजफ्फरनगर: कूड़ा डालने गई लड़की की बना रहा था वीडियो, हुआ विवाद, 12 घायल
शामली जिले के नौजल गांव में एक व्यक्ति द्वारा एक महिला का कथित रूप से वीडियो रिकार्ड करने के बाद दो समूहों के बीच हुए संघर्ष में 12 लोग घायल हो गये।
Written by भाषा
मुजफ्फरनगर

Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा राज्य समाचार (Rajya News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
First published on: 05-09-2017 at 15:10 IST