पुदुचेरी की उपराज्यपाल और पूर्व आईपीएस अधिकारी किरण बेदी ने वीआईपी लोगों की कारों में सायरन के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है। इस आदेश का पालन वे खुद भी कर रही हैं, उनके बेड़े की कारें पर भी सायरन नहीं लगाए गए हैं। वहीं पुदुचेरी के मुख्यमंत्री के तौर पर कांग्रेस विधायक दल के नेता वी नारायणसामी ने शपथ ली है। नारायणसामी ने यहां के 10वें मुख्यमंत्री बने हैं। नारायणसामी केंद्र में यूपीए सरकार के दूसरे कार्यकाल में प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री थे।
V. Narayanasamy sworn-in as the Chief Minister of Puducherry. pic.twitter.com/lorLBDqvdq
— ANI (@ANI_news) June 6, 2016
उपराज्यपाल बेदी ने रविवार को आदेश जारी करते हुए कहा कि पुदुचेरी में केवल एम्बुलेंस और फायर इंजन की गाड़ियों पर सायरन की अनुमति होगी। साथ ही आदेश में कहा गया है कि लोगों के घूमने के अधिकार का किसी भी तरह से हनन नहीं होना चाहिए। पुलिस को भी निर्देश दिए हैं कि वे सुनिश्चित करें कि यातायात सुचारू रूप से चले और लोगों को कोई दिक्कत ना हो। इसके लिए पर्याप्त संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाए।
Read Also: किरण बेदी बनीं पुदुचेरी की नई लेफ्टिनेंट गवर्नर
एक सप्ताह पहले उपराज्यपाल का पद संभालने वालीं बेदी रविवार(05 मई) को विश्व पर्यावरण दिवस पर सफाई कर्मचारियों के साथ गलियों में कचरा उठाती नजर आईं। मास्क पहनकर उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री गली और अन्य जगहों पर म्यूनिसिपल कर्मचारियों के साथ मिलकर सफाई की। साथ ही शपथ ली कि जब तक पुदुचेरी एक साफ शहर नहीं बन जाता, वे हर रविवार शहर की सफाई करेंगी।
गौर करने वाली बात यह है कि यहां बेदी जिन कारों से पहुंचीं थी, उनमें भी सायरन नहीं लगे थे।
Read Also: दिल्ली चुनाव हार के बाद भी किरण बेदी की अकड़ बरकरार