-
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान ने सोमवार को बॉलीवुड एक्ट्रेस सागरिका घाटगे से सगाई कर ली। दोनों काफी समय से रिलेशनशिप में थे और आए दिनों उनके रोमांस की खबरें मीडिया की सुर्खियां बनती जा रही थीं। दिल्ली डेयरडेविल्स के कप्तान जहीर ने आईपीएल-10 के बीच में ही सागरिका के साथ सगाई कर सबको चौंका दिया। जहीर ने अपने ट्वीटर अकाउंट से पिक्चर शेयर करके ये जानकारी अपने फैंस को दी। सोमवार को जहीर ने सोशल मीडिया पर बॉलीवुड ऐक्ट्रेस सागरिका घाटगे के साथ अपनी सगाई की घोषणा की। जहीर ने ट्विटर पर लिखा, ‘अपनी पत्नी की पसंदों पर कभी मत हंसिए, आप भी उनमें से एक हैं!!! जीवन भर के साथी #ऐंगेंज्ड सागरिका घाटगे’। (PC: INSTAGRAM)
-
सागरिका कई बड़ी फिल्मों में काम कर चुकी है। साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म चक दे इंडिया में उन्होंने महत्वपूर्ण रोल निभाया था। चक दे इंडिया में सागरिका द्वारा निभाए गए किरदार का संबंध एक क्रिकेटर के साथ दिखाया गया था। इसके बाद से सागरिका और जहीर के संबंधों की चर्चा कई सालों से मीडिया में थी। (PC: TWITTER)
-
जहीर खान का नाम इससे पहले एक्ट्रेस ईशा शरवानी के साथ भी जुड़ा था। जहीर उनके साथ लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहे। माना जा रहा था कि जहीर खान वर्ल्ड कप-2011 के बाद ईशा से शादी करने वाले हैं, लेकिन इसी बीच अचानक ही ब्रेकअप की खबर आ गई। (PC: FACEBOOK)
-
पूर्व क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी के बेटे और बॉलीवुड अभिनेता अंगद बेदी ने सागरिका घाटगे और जहीर खान दोनों की मुलाकात कराई थी। इसके बाद इस कपल के बीच दूरियां घटती गईं। (PC: TWITTER)
-
सागरिका ने कुछ ही वक्त पहले अपनी रिलेशनशिप के बारे में एक इशारा तब दिया था जब उन्होंने कहा- चलिए मैं यह कहती हूं कि मैं इस वक्त बहुत खुशनुमा जगह पर हूं। मैंने कभी भी अपनी निजी जिंदगी के बारे में बात नहीं की है। यहां तक कि मैंने मीडिया से भी कुछ भी नहीं बोला। निजी जिंदगी की बातें डिस्कशन के लिए नहीं होती हैं। (PC: INSTAGRAM)
-
जहीर ने अभी तक 95 आईपीएल मैच खेले हैं जिनमें 100 विकेट अपने नाम किए हैं। 38 साल के जहीर की आईपीएल की शुरुआत रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर से हुई थी, जिसके लिए वह दो सीजन खेले उसके बाद वो मुंबई इंडियन से जुड़ गए बाद में जहीर ने वापस 2011 में बैंगलोर को ज्वॉइन किया बाद में दिल्ली ने उन्हें खरीद लिया। वर्तमान आईपीएल में जहीर दिल्ली के कप्तान हैं। जहीर खान ने 200 वनडे मैचों में 4.93 की इकॉनमी के साथ 282 विकेट लिए हैं। वहीं बात अगर टेस्ट मैच की करें तो 92 मैचों में वह 311 शिकार कर चुके हैं। (PC: TWITTER)
-
हाल ही में आईपीएल-10 के दौरान सागरिका जहीर को चीयर करने स्टेडियम भी पहुंची थी। वहां इस बॉलीवुडअदाकारा ने मैच के बाद जहीर और उनकी टीम के साथ फोटो भी खिंचवाई थीं। (PC: IPL)
-
सागरिका एक राजसी परिवार से हैं। उनके पिता कागल राजघराने से हैं। सीता राजे घाटगे उनकी दादी मां थीं, जो कि इंदौर के महाराज तुकोजीरावो होल्कर तृतीय की बेटी थीं। (PC: TWITTER)
