-
जहीर खान और सागरिका घाटगे की शादी के रिसेप्शन में ढेर सारे सेलिब्रिटीज को आमंत्रित किया गया था। इस अवसर पर सबने जमकर मस्ती की। इन सबके बीच इस बात का जिक्र करना जरूरी हो जाता है कि रिसेप्शन में मौजूद सभी लोगों की निगाह विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की जोड़ी पर ही टिकती रही। विराट के फैंस को याद होगा कि उन्होंने कुछ दिनों पहले ही युवराज सिंह की शादी में खूब डांस किया था। विराट डांस करने से यहां पर भी नहीं चूके। आइए देखते हैं तस्वीरें।
-
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की जोड़ी हमेशा की तरह इस बार भी बहुत प्यारी लग रही थी।
-
इस तस्वीर में विराट को डांस करते देखा जा सकता है।
-
जहीर और अनुष्का ने एक-दूसरे के साथ खूब हंसी-मजाक किया।
-
सुरेश रैना और उनकी पत्नी प्रियंका चौधरी को भी देखा गया।
-
युवराज सिंह और हेजल कीच भी जहीर के वेडिंग रिसेप्शन में शामिल हुए।
-
सानिया मिर्जा भी लोगों का ध्यान खींचने में कामयाब रहीं।
-
जहीर खान और उनकी पत्नी सागरिका घाटगे एक साथ।
