-
भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान इन दिनों साउथ अस्ट्रैलिया में बीबी सागरिका संग छुट्टियां मना रहे हैं। हाल ही में जहीर की पत्नी सागरिका घाटगे ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया ट्रिप के कुछ वीडियोज भी शेयर किए हैं। दोनों ने ही अपनी ट्रिप की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। शादी के बाद से जहीर खान पत्नी सागरिका के साथ काफी छुट्टियां मनाते दिखाई देते हैं। आए दिन ही दोनों नई-नई ट्रिप की खूबसूरत यादें साझा करते रहते हैं। (All Photos- Sagarika Ghatge Instagram)
-
ऑस्ट्रेलिया के फेमस टूरिस्ट प्लेज The d'Arenberg Cube में सागरिका। The d'Arenberg Cube को ऑस्ट्रेलिया में शहर से दूर नेचर की खूबसूरती के बीच बनाया गया है।
-
अपनी ट्रिप के दौरान एक्ट्रेस सागरिका जानवर को पानी पिलाती नजर आ रही हैं। उनकी इस तस्वीर से जाहिर होता है कि उन्हें जानवरों से काफी प्यार है।
-
एक वीडियो के जरिए सागरिका ने Beautiful South Australia को दिखाया है।
-
ऑस्ट्रेलिया में सर्दी का मौसम है और इसीलिए वह भारत की गर्मी से राहत पाने के लिए ठंडी जगह गई हैं। जैसा कि आप उन्हें विंटर क्लोद्स में देख रहे हैं।
-
सागरिका को चक दे इंडिया से लोकप्रियता मिली थी। उन्होंने रामविलास पासपान के बेटे चिराग पासवान की फिल्म में भी काम किया है।
