-
Yuvraj Singh House: य़ुवराज सिंह भारतीय क्रिकेट टीम के सुपरस्टार खिलाड़ी रहे हैं। विश्व कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में युवराज प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब भी जीत चुके हैं। युवराज सिंह जितना अपने खेल के लिए जाने जाते हैं उतना ही अपनी लाइफस्टाइल के लिए भी फेमस हैं। वह अपने पिता योगराज सिंह (Yograj Singh) से दूर मुंबई में रहते हैं। युवराज सिंह का मुंबई वाला घर बेहद शानदार है। देखें तस्वीरें:
-
युवराज सिंह मुंबई के वर्ली में ओंकार1973 टॉवर्स नाम के अपार्टमेंट में रहते हैं।
-
युवराज सिंह का आशियाना इस अपार्टमेंट के सी विंग में 29वें फ्लोर पर है।
-
इसी बिल्डिंग में उनके साथी खिलाड़ी और टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली का भी फ्लैट है। विराट 35वें फ्लोर पर रहते हैं।
युवराज सिंह ने पूरे 29वें फ्लोर को खरीद रखा है। इस फ्लोर पर दो फ्लैट हैं। -
युवराज सिंह का यह आशियाना 40 हजार प्रति स्क्वायर फीट के हिसाब से है। यह घर साल 2015 में युवराज को 64 करोड़ रुपए में मिला था।
-
युवराज सिंह का घर विराट कोहली के फ्लैट से सगभग दोगुनी कीमत का है। विराट के फ्लैट की कीमत 30 करोड़ रुपए बताई जाती है।
-
युवराज सिंह इस घर में अपनी पत्नी हेजल के साथ रहते हैं।
-
युवराज सिंह फिलहाल क्रिकेट के सभी फॉर्मेट्स से रिटायर हो चुके हैं।
-
All Photos: Yuvraj Singh Instagram
