-
WWF रेसलर जॉनी वालियंत की एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वे 71 साल के थे। उनका असली नाम थॉमस सलिवन था। जॉनी के साथ यह सड़क हादसा गुरुवार को पेंसिल्वेनिया में हुआ। दरअसल जॉनी को सड़क पार करते वक्त एक एक ट्रक ने टक्कर मार दी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने अस्पताल में उनको मृत घोषित कर दिया। बता दें कि जॉनी ने WWF के लिए लंबे समय तक फाइट की थी। 70 के दशक में जॉनी ने जिमी वालियंत के साथ जोड़ी बनाकर खेलना शुरू किया। इन दोनों ने साथ मिलकर कई सारे मेडल्स पर कब्जा किया। WWF फैन्स के बीच ये 'वालियंत ब्रदर्स' के रूप में फेमस हुए थे। बता दें कि उन्होंने WWF के लिए लड़ने के अलावा कुछ टेलीविजन शोज और फिल्मों में भी काम किया था। आइए देखते हैं दिवंगत WWF रेसलर जॉन वालियंत की कुछ तस्वीरें और जानते हैं उनकी कुछ और बातें। (Photos: Youtube Screenshot)
-
वालियंस ब्रदर्स की यह जोड़ी WWF फैन्स के बीच काफी पॉपुलर थी।
-
इन जोड़ी ने साथ में WWF के कई सारे खिताब अपने नाम किए थे।
-
कई सारे दूसरे रेसलर्स वालियंस ब्रदर्स से लड़ने में घबराते थे।
-
जॉनी वालियंस अपने अंदाज से भी फैन्स के बीच काफी मशहूर थे।
-
जॉनी का अंदाज उनके प्रति एक अलग ही आकर्षण पैदा करता था।
-
WWF फैन्स को जॉनी की कई शानदार फाइट्स याद हैं।
-
जॉनी रेडियो जॉकीज के बीच भी काफी पॉपुलर थे।
-
इस तस्वीर में उन्हें अपने दोस्त के साथ डिनर करते देखा जा सकता है।
-
यहां पर वह अपने दोस्तों से घिरे हुए हैं।