-
तीन बार डब्ल्यूडब्ल्यूई वुमेन वर्ल्ड चैंपियन रह चुकीं बेथ फॉनिक्स एक बार फिर मां बनी हैं। फॉनिक्स ने बेटी को जन्म दिया है। उनके पार्टनर डब्ल्यूडब्ल्यूई स्टार एडम जोसेफ कॉपलैंड (ऐज) ने इसकी घोषणा टि्वटर पर की। उन्होंने ट्वीट किया, '@TheBethPhoenix and I welcomed our beautiful lil bit, Ruby Ever Copeland on May 31. Look out world, have a feelin she will move mountains.' (Photo Source: wwe.com)
फॉनिक्स ने इससे पहले साल 2013 में भी एक बेटी को जन्म दिया था। जिसका नाम लिरिक रखा था। दूसरी बेटी का नाम उन्होंने रूबी कॉपलैंड रखा है। (Photo Source: wwe.com) -
बैथ फॉनिक्स और ऐज ने अभी शादी नहीं की है। हालांकि, दोनों कई वर्षों से रिलेशनशिप में रह रहे हैं। (Photo Source: wwe.com)
-
ऐज की अभी तक दो बार शादी हो चुकी हैं। पहली पत्नी WWE स्टार सीन मोर्ले की बहन एलानाह थी। एलानाह से साल 2001 में शादी हुई थी, लेकिन चार साल बाद 2004 में दोनों अलग हो गए। उसके बाद दूसरी शादी हॉलीवुड एक्ट्रेस लिजा ऑर्टिज से हुई, वह भी ज्यादा दिन नहीं चली। (Photo Source: wwe.com)
-
बेथ फॉनिक्स ने वर्ल्ड रेसलिंग एंटरटेनमेंट, एक बार WWE दिवा चैम्पियनशिप और तीन बार WWE वुमंस चैम्पियनशिप का खिताब जीता है।(Photo Source: wwe.com)
-
बेथ फॉनिक्स को एक बार स्लैमी अवॉर्ड और साल 2008 में दिवा ऑफ द ईयर के सम्मान से भी नवाजा जा चुका है।(Photo Source: wwe.com)
