-
WWE स्टार द अंडरटेकर ने अब रिंग से रिटायर होने की घोषणा कर दी है। हाल ही में अंडरटेकर ने अपनी डॉक्यूमेंट्री के आखिरी एपिसोड में फैंस को बताया कि उनका अब रिंग में वापसी का कोई इरादा नहीं है। उनके ऐसा बोलते ही ट्विटर पर #thankyoutaker ट्रेंड करने लगा। सोशल मीडिया पर WWE स्टार के फैंस अंडरटेकर को शुक्रिया कहा। डेडमैन के नाम से मशहूर अंडरटेकर करीब तीन दशक से रिंग में लगातार अपना बेस्ट प्रदर्शन देते रहे हैं। बाकी दूसरे एथलीट्स से अंडरटेकर का लड़ने का स्टाइल सबसे जुदा है। फैंस उनकी फाइट को हमेशा याद करेंगे।
-
बता दें कि पिछले दिनों भी अंडरटेकर को लेकर ऐसी चर्चा थी कि डॉक्यूमेंट्री के आखिरी चैप्टर में वह संन्यास लेने की घोषणा कर सकते हैं। इस आखिरी चैप्टर में अंडरटेकर ने कहा है कि उनका रिंग में वापसी को लेकर अब मन नहीं है।
-
अंडरटेकर का आखिरी मैच रेसलमानिया 36 में था जो उन्होंने एजे स्टाइल्स के खिलाफ खेला था। अंडरटेकर के मुताबिक, उन्होंने उस मैच में जीत के साथ करियर को सही और सटीक अंत दिया है।
-
अंडरटेकर ने अपनी डॉक्यूमेंट्री में कहा, वह मैच मेरे करिअर का आखिरी मैच था। इसी दौरान जब उनसे पूछा गया कि अगर डब्ल्यूडबल्यू के चेयरमैन विंस कहेंगे तो क्या वह वापस आएंगे, तो उन्होंने कहा, यह वक्त ही बताएगा। उन्होंने कहा, अगर कोई आपात स्थिति होती है तो मैं इस बारे में सोच सकता हूं, लेकिन फिलहाल मेरा ऐसा कोई इरादा नहीं है।
-
30 साल तक रिंग में अपना दबदबा कायम रखने वाले अंडरटेकर को अक्षय कुमार पटखनी दे चुके हैं। उन्होंने 1996 में आई बॉलीवुड फिल्म खिलाड़ियों का खिलाड़ी में अक्षय कुमार के साथ फाइट की थी। फिल्मी पर्दे पर तो रिंग में अक्षय कुमार WWE स्टार को जमीं पर पटकते दिख रहे थे।
-
अंडर टेकर सबसे पहले साल 1990 में डब्ल्यूडब्ल्यूई रिंग में आए थे। उन्होंने आने के बाद तबके स्टार हल्क होगन को मात दी थी। इसके बाद उनके हाथों से कोई नहीं बचा।
-
रेसलमेनिया में उनका 25-2 का शानदार रिकॉर्ड है। दो दशक तक उनका 21-0 का रिकॉर्ड कायम था। वह चार बार WWE चैंपियन रहे, छह बार WWF टैग टीम चैंपियनशिप जीती। वहीं 2007 में रॉयल रंबल भी जीता।
