-
टीम इंडिया इंगलैंड में विश्वकप खेल रही है। कप्तान कोहली गजब फॉर्म में दिख रहे हैं। उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने सेमीफाइनल्स में जगह बना ली है। मंगलवार 2 जुलाई को बांग्लादेश को शिकस्त देने के बाद भारत को अपना अगला मैच 6 जुलाई को श्रीलंका के खिलाफ खेलना है। इस बीच विराट कोहली पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ चिल करते दिखाई दिए। अनुष्का शर्मा विराट के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने लंदन पहुंच चुकी हैं। अनुष्का ने अपने इंस्टाग्राम पर विराट के साथ फोटो शेयर की है। (All Pics: Anushka Sharma/ instagram)
-
अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली के साथ ये फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- Seal the silly moments.
-
कप्तान कोहली बिल्कुल फंकी लुक में नजर आ रहे हैं।
-
आए दिन अनुष्का और विराट अपनी तस्वीरें अपने फैंस के साथ शेयर करत रहते हैं।
-
कुछ समय पहले ये तस्वीर अनुष्का ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की थी।
-
बता दें कि अनुष्का ने इन दिनों फिल्मों से ब्रेक ले रखा है। वह विश्वकप के बाद विराट कोहली के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताना चाहती हैं।
