-
Team India Players New Look: मैनचेस्टर में पाकिस्तान को पटखनी देने के बाद इन दिनों टीम इंडिया के खिलाड़ी अगले मुकाबले से पहले अपने खाली समय को एंजॉय कर रहे हैं। कुछ क्रिकेटर्स अपने परिवार को स्पेशल टाइम दे रहे हैं तो कुछ अपने लुक को संवारने में जुटे हैं। वर्ल्ड कप 2019 में टीम इंडिया की ओर से शानदार फार्म में चल रहे खिलाड़ी हार्दिक पांड्या और महेंद्र सिंह धोनी के नए लुक की तस्वीरें सामने आई हैं। दोनों ने एक बार फिर से अपने लुक में बदलाव किया है। पांड्या और धोनी हमेशा एक साथ ही अपने लुक में बदलाव करते हैं। धोनी और पांड्या तो अक्सर अपने हेयरकट को लेकर सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। हालांकि इस बार पांड्या और धोनी के अलावा टीम इंडिया के कैप्टन विराट कोहली और यजुवेंद्र चहल के नए लुक की तस्वीरें भी सामने आई है। चारों प्लेयर्स की पिक्चर इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं। 4 मैच खेल चुके चारों खिलाड़ियों ने बालों को नया शेप दिया है। अब ये खिलाड़ी न सिर्फ पिच पर परफॉर्मेंस को लेकर फैंस से तारीफें बटोर रहे हैं बल्कि अपने फैशलेबल अंदाज को लेकर भी लाइमलाइट में हैं। आप भी देखिए टीम इंडिया के खिलाड़ियों के बदले लुक की तस्वीरें। (All Pics- Instagram)
-
धोनी कभी छोटे, कभी लंबे, कभी वेवी कट तो कभी अंडर कट हेयरस्टाइल में नजर आते हैं। अब तक के करिअर में धोनी न जाने कितनी बार अपना हेयरस्टाइल चेंज कर चुके हैं। फैंस जहां कोहली के बियर्ड अंदाज को कॉपी करते हैं तो वहीं धोनी की हेयरस्टाइल को फॉलो करते हैं। नए हेयरस्टाइल में धोनी काफी यंग दिख रहे हैं।
-
धोनी के बाद हेयरस्टाइल में सबसे ज्यादा बदलाव करने वाले खिलाड़ी हैं हार्दिक पांड्या। वह कभी बाल्ड लुक तो कभी साइड स्वेप्ट हेयर जैसे कई हेयरस्टाइल करा चुके हैं। वह बालों में तमाम तरह के कलर भी कराते रहते हैं। फिर से पांड्या ने अपने लुक में बदलाव किया है। इस बार पांड्या और धोनी ने एक जैसा कट करवाया है। जैसा कि आप तस्वीर में देख सकते हैं।
-
पांड्या का असर अब टीम इंडिया के युवा प्लेयर युजवेंद्र चहल पर भी देखने को मिल रहा है। अब उन्हें भी फैशन की समझ हो गई है।
-
चहल ने भी हेयरस्टाइलिस्ट अलीम हकीम से अपना लुक बदलवाया है, जिनसे धोनी और पांड्या हेयर कट कराते हैं।
-
रोहित शर्मा और शिखर धवन अपने परिवार को टाइम दे रहे हैं।
