समलैंगिक अधिकारों को लेकर पूरे दुनिया में विरोध प्रदर्शन होते तो आपने देखें ही होंगे। कई बार बड़े-बड़े सिंगर, पेन्टर, एक्टर, मॉडल सार्वजनिक रूप से खुद के समलैंगिक होने की बात स्वीकार करते हैं। लेकिन क्या आप स्पोर्ट्स के क्षेत्र के समलैंगिक खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं। आगे की स्लाइड्स में देखिए अलग अलग खेलों की कुछ महिला खिलाड़ी जो सार्वजनिक रूप से खुद के समलैंगिक होने की बात स्वीकार कर चुकी हैं… -
अमेरिकन हॉकी खिलाडी एटलीन कैहो सार्वजनिक रूप से स्वीकार कर चुकी हैं कि वो समलैंगिक हैं। कैहो साल 2014 के विंटर ओलंपिक में भी हिस्सा ले चुकी हैं। साथ ही पूर्व नंबर एक अमेरिकन आइस हॉकी टीम का भी हिस्सा रह चुकी हैं।
-
बॉस्केटबॉल प्लेयर शेरिल सोपोज़ साल 2005 में स्वीकार कर चुकी हैं को वो समलैंगिक हैं। शेरिल को बॉस्केटबॉल के सर्वकालिक महान खिलाड़ियों में गिना जाता है। वो 1996 2000 और 2004 ओलंपकि में स्वर्ण पदक जीतने वाली टीम का हिस्सा रह चुकी हैं। साथ ही पूर्व नंबर एक महिला बॉस्केटबॉल खिलाड़ी भी रही हैं।
-
टेनिस स्टार लिसा रेमंड खुलेआम अपने समलैंगिक होने की बात स्वीकार कर चुकी हैं।
-
अमेरिकन फुटबॉल खिलाड़ी एबी वाम्बच सार्वजनिक रूप से स्वीकार कर चुकी हैं कि वो समलैंगिक हैं। उन्होंने कहा है कि,"मैं जो भी हूं मुझे इस बात पर गर्व है"
-
अमेरिकी फुटबॉल प्लेयर नताशा काई भी समलैंगिक हैं। नताशा ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीत चुकी हैं और सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं।
-
ओलंपिक सोफ्टबॉल प्लेयर लॉरेन लप्पिन भी खुद को समलैंगिक बता चुकी हैं।
