• English English
  • தமிழ் தமிழ்
  • বাংলা বাংলা
  • മലയാളം മലയാളം
  • ગુજરાતી ગુજરાતી
  • हिंदी हिंदी
  • मराठी मराठी
  • Business Business
  • बिज़नेस बिज़नेस

Jansatta

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Instagram
LIVE TV
  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राज्य
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • एजुकेशन
  • जुर्म
  • ई-पेपर
  • आज की ताजा खबर
  • एशिया कप
  • बिहार चुनाव
  • राशिफल
  • वायरल
  • व्यापार
  • हिन्दू कैलेंडर
  • आज की ताजा खबर
  • एशिया कप
  • बिहार चुनाव
  • राशिफल
  • वायरल
  • व्यापार
  • हिन्दू कैलेंडर
  1. Hindi News
  2. Photos
  3. who is shreyasi singh meet delhi shooter who won gold in womens double trap event at cwg

CWG 2018: राजनेताओं के परिवार से हैं देश को 12वां गोल्ड मेडल दिलाने वाली शूटर श्रेयसी सिंह

Women’s Double Trap event at CWG 2018: राजनेताओं के परिवार से ताल्लुक रखने वाली श्रेयसी सिंह ने रचा इतिहास।

By: Mohani
Updated: July 22, 2021 13:23 IST
हमें फॉलो करें
    • Shreyasi Singh, who is Shreyasi Singh, Shreyasi Singh profile, Shreyasi Singh facts, facts about Shreyasi Singh, Shreyasi Singh shooter, Shreyasi Singh shooting, Shreyasi Singh medal, Shreyasi Singh commonwealth games, commonwealth games 2018, cwg 2018, sports news
      विश्व खेल के इतिहास में भारतवर्ष के लिए खासकर बिहार के लिए बुधवार का दिन गौरवशाली साबित हुआ है। ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में चल रहे 21वें कॉमनवेल्थ गेम्स के डबल ट्रैप शूटिंग स्पर्धा में बिहार की बेटी श्रेयसी सिंह ने स्वर्ण पदक पर जीता है। भारत की झोली में 12वां स्वर्ण पदक डालने वाली श्रेयसी ने नया इतिहास भी रचा है। वह पहली ऐसी महिला निशानेबाज हैं, जिन्होंने डबल ट्रैप स्पर्धा में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता है। इससे पहले, 2006 में राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने पुरुष डबल ट्रैप स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता था। आगे की स्लाइड में जानिए कैसा रहा अब तक का श्रेयासी सिंह का सफर । (All PHOTOS- Instagram & Twitter)
    • श्रेयसी ने साल 2017 में आयोजित एशियन शॉटगन चैंपियनशिप में उन्होंने कीनन चेनाई के साथ मिलकर कांस्य पदक और इसी साल ब्रिस्बेन में रजत पदक अपने नाम किया था।
    • 2014 के ग्लास्गो कॉमनवेल्थ खेलों में उन्होंने रजत पदक जीता था। दिल्ली कॉमनवेल्थ शूटिंग चैंपियनशिप में ही साल 2010 में भी उन्होंने रजत पदक हासिल किया था।
    • 1/10

      2018 में उनकी झोली में गोल्ड मेडल आ गया।

    • 2/10

      श्रेयसी के गोल्ड मेडल जीतने के बाद अब भारत के पास 12 गोल्ड मेडल हो गए हैं।

    • बता दें कि डबल ट्रैप शूटिंग श्रेयसी सिंह की पसंदीदा स्पर्धा रही है। इस स्पर्धा में दर्जनों राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पदक उनके नाम दर्ज हैं।
    • 3/10

      श्रेयसी बिहार के रहने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं बांका के तत्कालीन सांसद दिग्विजय सिंह एवं बांका की पूर्व सांसद पुतुल कुमारी सिंह की बेटी है। श्रेयसी मूल रूप से बिहार के जमुई जिला के गिद्धौर की रहने वाली हैं।

    • 4/10

      श्रेयसी के दादा दिग्विजय सिंह को भागलपुर बांका के लोग आदर स्वरूप दादा बोलते थे। पेरेंट्स के राजनीतिक क्षेत्र होने की वजह से बांका से श्रेयसी सिंह का खास लगाव रहा है। वे यहां कई दफा आई है। उनकी जीत के बाद भागलपुर बांका के लोग उनकी शानदार सफलता से फुले नहीं समा रहे है

    • 5/10

      अपनी जीत का श्रेय देने के बारे में श्रेयसी ने कहा, "मुझे मेरे परिवार, कोचों मानशेर सिंह और मार्सेलो ड्राडी से काफी समर्थन मिला है। मैं इन सभी को अपनी जीत का श्रेय देना चाहूंगी।" श्रेयसी अपने पिता को ही अपना हीरो मानती हैं। उनके पिता ने ही उन्हें निशानेबाजी में शुरुआती दिनों में प्रशिक्षण दिया। ऐसे में पिता और दादा के साथ प्रशिक्षण के बारे में उन्होंने कहा, "मैं बचपन से इस खेल में किसी न किसी तरह जुड़ी रही हूं। मेरे पिता और दादा दोनों एनआईएआई के अध्यक्ष थे। इसलिए, मैं हमेशा निशानेबाजी की प्रतियोगिताओं और निशानेबाजों से घिरी रहती थी।"

    • 6/10

      उनकी इस विजय पर संपूर्ण बिहार एवं देश के साथ-साथ खासतौर से भागलपुर बांका एवं जमुई जिले में हर्ष और उत्सव का माहौल है। श्रेयसी की इस जीत पर उनकी मां पूर्व सांसद पुतुल कुमारी ने कहा कि आज श्रेयसी ने अपने पिता स्वर्गीय दिग्विजय सिंह उर्फ दादा का सपना पूरा किया है। उन्होंने देश का सम्मान विश्व खेल मंच पर बढ़ाया है। श्रेयसी के चाचा कुमार त्रिपुरारी सिंह ने इस जीत पर अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि निश्चित तौर पर आज उनका सपना पूरा हुआ है। उन्होंने श्रेयसी की इस विजय को पूरे राष्ट्र की विजय और सम्मान बताया।

Trending Topics
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • व्यापार
Trending Stories
  • कॉफी में इन चीजों को मिलाकर बनाएं फेस पैक, डेड स्किन हटाने में मिलेगी मदद
  • World EV Day 2025: भारत में धूम मचा रहे ये टॉप 5 इलेक्ट्रिक स्कूटर, देखें कीमत और रेंज
  • स्कूल के प्रिंसिपल और दो महिला टीचर्स को किया गया सस्पेंड, हैरान करने वाली है इनकी पूरी कहानी
  • रील के लिए लगाई जान की बाजी, रेलवे ट्रैक पर लेट गया लड़का; ऊपर से गुजर गई तेज रफ्तार ट्रेन
  • Pitru Paksha 2025: धन- समृद्धि और वंश वृद्धि के लिए श्राद्ध पक्ष में रोज करें ये आरती, पितृ होंगे प्रसन्न, करियर और कारोबार में बनेंगे तरक्की के योग
  • ढाबे पर खाना बनाने वाले को इनकम टैक्स ने क्यों थमाया 46 करोड़ रुपये का नोटिस?
  • कब से खेला जाएगा T20 वर्ल्ड कप 2025? नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हो सकता है फाइनल
  • पंजाब के लिए पीएम नरेंद्र मोदी ने किया 1,600 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता का ऐलान, मृतकों के परिजनों को दिए जाएंगे 2 लाख
  • मनीषा कोईराला ने किया नेपाल के Gen Z का सपोर्ट, खून से सने जूते की फोटो शेयर कर लिखा- आज का दिन काला है
  • चेहरे पर टमाटर रगड़ने के 5 अद्भुत फायदे, जानिए इस्तेमाल करने का सही तरीका
Follow Us
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Instagram
Download Apps
  • Play_stor
  • Apple_stor
Express Group
  • The Indian Express
  • The Financial Express
  • Loksatta
  • IeTamil.Com
  • IeMalayalam.Com
  • IeBangla.Com
  • ieGujarati.com
  • InUth
  • IE Education
  • The ExpressGroup
  • Ramnath Goenka Awards
Quick Links
  • T&C
  • Privacy Policy
  • Latest News
  • Contact Us
  • About US
  • This Website Follows The DNPA’s Code Of Conduct
Copyright © 2025 The Indian Express [P] Ltd. All Rights Reserved

  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्‍था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • एजुकेशन
  • जुर्म
  • वेब स्टोरी
  • पॉडकास्ट
  • जनसत्ता ई-पेपर
  • ऑटो
  • अंतरराष्ट्रीय
  • ट्रेंडिंग
  • व्यापार
  • नई दिल्ली
  • मुंबई
  • राजनीति
  • राशिफल
  • Shorts
  • रील
  • जनसत्ता स्पेशल
  • हमसे संपर्क करें:
  • T&C
  • RSS
  • Privacy Policy
  • About US