-
टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना इन दिनों कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में अपना पूरा योगदान दे रहे हैं। वह सोशल मीडिया के जरिए लोगों में इस महामारी को लेकर जागरुकता फैला रहे हैं। अक्सर वह ट्विटर पर लोगों को लॉकडाउन के नियमों का पालन करने को कहते हैं। रैना ने पीएम राहत कोष में भी अपना योगदान दिया है। उन्होंने 52 लाख रुपए देने का ऐलान किया है। 3 अप्रैल को सुरेश रैना और उनकी पत्नी प्रियंका रैना ने शादी के पांच साल पूरे किए। प्रियंका रैना अपने इंस्टाग्राम पर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने लिखा, सालगिरह मुबारक हो मेरे प्यारे पति @ sureshraina3… ''पागलपन के साथ पांच साल। मुझे यह लम्हा विशेष रूप से याद है और हमेशा रहेगा…जब गलती से मेरी और तुम्हारी रिंग की गलती से अदला-बदली हो गई थी।.. I Love You forever..आइए जानते हैं कैसी है प्रियंका और सुरेश की लव स्टोरी। (All Photos- Instagram)
क्रिकेटर सुरेश रैना और प्रियंका बचपन में दोस्त थे और जैसे-जैसे दोनों बड़े होते गए तो यह दोस्ती ही प्यार में बदल गई। प्रियंका के पिता सतपाल शर्मा सुरेश रैना के कॉलेज टीचर के अलावा स्पोर्ट टीचर भी रहे हैं। -
दोनों ने 3 अप्रैल 2015 को शादी की थी। शादी से पहले प्रियंका चौधरी नीदरलैंड्स में बैंकिंग इंडस्ट्री में काम करती थीं।
बीटेक करने के बाद प्रियंका ने एक आईटी प्रोफेशनल के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की, लेकिन वो बाद में भारत आईं ताकि वो अपनी बेटी ग्रेसिया का पालन-पोषण ठीक से कर सकें। -
हाल ही में सुरेश रैना दूसरी बार पिता बने हैं। प्रियंका ने रियो रैना को जन्म दिया है, जिसकी झलक भी उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की है। रैना का परिवार मूल रूप से जम्मू-कश्मीर का है। और उनके पिता त्रिलोकचंद रैना सेना में रह चुके हैं।