-
क्रिकेट के मैदान में जब देश के खिलाड़ी अच्छा करते हैं तो लोग उन्हें सर आखों पर बिठाते हैं। कई क्रिकेटर्स तो ऐसे भी हैं जिन्हें उनके देश वाले भगवान की तरह पूजते हैं। वहीं बहुत से खिलाड़ियों ने अपनी शर्मनाक हरकतों से अपने फैंस और देश दोनों को शर्मिंदा किया है। ऐसा ही एक वाकया था जब एक क्रिकेटर मैदान पर ही अश्लील हरकत करने लगा था जिसे देख पूरी दुनिया के क्रिकेट फैंस शॉक्ड हो गए थे। (All Photos: Twitter)
-
इस क्रिकेटर का नाम था वसीम रजा। वसीम रजा पाकिस्तानी टीम के धाकड़ बल्लेबाज थे। वसीम का जन्म पाकिस्तान के मुल्तान में एख शिक्षित और संभ्रांत परिवार में हुआ था।
-
वसीम रजा के भाई रमीज रजा हैं। रमीज ने भी पाकिस्तान के लिए क्रिकेट खेला है। आजकल वह कमेंट्री करते हैं।
-
साल 1975 में वेस्ट इंडीज के खिलाफ कराची में हुए टेस्ट मैच में वसीम ने अपने करियर का पहला शतक लगाया था। इसी टेस्ट में उन्होंने एक शर्मनाक हरकत कर डाली थी।
-
दरअसल जब वह बाउंड्री पर फील्डिंग कर रहे थे तब दर्शकों में से कोई उनके खिलाफ हूटिंग करने लगा। उन्होंने प्रतिक्रिया देते हुए दर्शक दीर्घा की तरफ मुंह कर पैंट की जिप खोल अश्लील इशारे करने लगे।
-
इस घटना ने वसीम रजा के साथ ही क्रिकेट के खेल पर भी एक बदनुमा दाग लगाया। बाद में पाकिस्तानी मीडिया में इस तरह की खबरें आईं कि वसीम रजा उस वक्त शराब के नशे में थे। सिर्फ उसी बार नहीं उससे पहले और बाद में भी कई बार ऐसी बातें उठीं कि वसीम अकसर शराब के नशे में ही खेलने उतरते थे। (यह तस्वीर रमीज रजा ने ट्वीटर पर शेयर की थी। तस्वीर में वसीम बॉलीवुड एक्टर मनोज कुमार के साथ नजर आ रहे हैं।)
-
वसीम रजा ने अपने क्रिकेट करियर में कई पारियां अच्छी खेलीं और टीम को जीत भी दिलाई। लेकिन उस एक वाकये ने उनके शानदार खेल पर पानी फेर दिया। वह लोगों के दिल में वैसी जगह नहीं बना पाए जितनी उनके साथ के दूसरे क्रिकेटर्स ने बनाई। (यह तस्वीर रमीज रजा ने ट्वीटर पर शेयर की थी।)
