-
आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत की कमान थामने वाले क्रिकेटर मयंक डागर इन दिनों चर्चा में हैं। वह ना सिर्फ अपने अच्छे खेल की वजह से बल्कि अपने गुड लुक्स के चलते भी काफी पॉपुलर हो रहे हैं। मयंक को उनके लुक्स और गेम की वजह से कैप्टन विराट कोहली से कंपेयर किया जाने लगा है। हिमाचल का ये क्रिकेटर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने वाले पूर्व क्रिकेटर विरेंद्र सहवाग का भांजा है। मयंक यूं तो अपने मामा के नक्शे कदम पर चलते हुए खेल के मैदान पर खूब नाम कमा रहे है लेकिन। उन्हें देख लोग ये मान रहे हैं कि वह गुड लुक्स के मामले में विराट कोहली को कड़ी टक्कर देंगे।
-
मयंक एक गेंदबाज हैं और वह अपनी अच्छी गेंदबाजी के दम पर टीम इंडिया में अपनी जगह बनाना चाहते हैं। मयंक ने ए ग्रेड डेब्यू पिछले साल दिसंबर में हिमाचल प्रदेश की विजय हजारे ट्रॉफी में हिस्सा लेकर किया।
-
मयंक अपने वीरू मामा के काफी बड़े फैन हैं और उन्हें फॉलो करते हैं। उनके पास वीरेंद्र सहवाग की 1998 की एक फोटो है जिसमें सहवाग ने अंडर 19 वर्ल्ड कप की जर्सी पहनी हुई है।
-
मयंक खेल के मैदान के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी काफी पॉपुलर हो रहे हैं। वह अक्सर अपनी फोटो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते रहते हैं।
-
मयंक ने अब तक अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर करीब 177 फोटो शेयर की है। उन्हें फॉलो करने वालों की संख्या 60 हजार से ज्यादा है।
-
अपनी शेयर की गई फोटो में मयंक काफी हैंडसम और गुड लुकिंग भी लग रहे हैं। मयंक के फैन्स अक्सर उनकी तस्वीरों पर अपने प्यार का इजहार भी करते हैं।
-
मयंक फिटनेस को लेकर काफी सीरियस हैं। उन्होंने जिम के दौरान की कई फोटो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है।
-
मयंक की फैन फॉलोइंग में काफी लड़कियां भी हैं। वह मयंक की तस्वीरों पर काफी इंट्रस्टिंग कमेंट किया करती हैं।