-
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा शादी से पहले भी रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में थे और सात फेरे लेने के बाद भी दोनों हमेशा ही सुर्खियों में रहते हैं। आए दिन ही विरुस्का अपने किसी न किसी एक्टीविटीज को लेकर फैंस का ध्यान खींचते हैं। अनुष्का और कोहली की शादी और रिसेप्शन दुनिया की बेस्ट वैडिंग में शुमार है। दोनों ने 17 दिसंबर 2017 में इटली के टस्कनी में शादी की थी। जहां पर इस कपल के कुछ खास लोग ही साथ पहुंचे थे। शादी के दौरान जिसने भी अनुष्का को दुल्हन के गेटअप में देखा था हर किसी की आंखें उन पर ठहर सी गई थीं। उन्होंने अपनी शादी में फेमस डिजाइनर सब्यसाची का डिजाइन किया हुआ पिंक लहंगा पहनकर ब्राइडल फैशन का एक नया ट्रेंड शुरू किया था। बहरहाल, यहां अनुष्का के गहनों को लेकर बात कर रहे हैं। शादी के दौरान अनुष्का ने भारी भरकम गहनों के साथ कुछ पुरानी ज्वैलरी भी पहनी थी, जिसकी एक खास वजह थी।
दुल्हन के लिबास में अनुष्का एक दम स्वर्गलोक की अप्सरा जैसी दिख रही थीं। खुद विराट अपनी बीबी के चेहरे से नजरें नहीं हटा पा रहे थे। सोशल मीडिया पर दोनों की खूब पिक्स वायरल हुई थीं। -
लेकिन जैसे ही सभी की नजरें उनके हाथों पर पड़ी तो डिजाइनर ज्वैलरी के साथ चार पुराने कंगन भी दिखाई दिए।
-
शादी के दौरान अनुष्का ने मॉडर्न ज्वैलरी के साथ दोनों हाथों में दो-दो पुराने कंगन भी कैरी किए थे। ये कंगन उनकी मां के थे।
-
इन कंगनों को अनुष्का ने हथफूल के साथ लाल चूड़े के आगे और पीछे पहना था। कंगन बेशक पुराने हैं लेकिन ये उनकी मां की अनमोल भेंट थी।
शादी के दौरान अनुष्का ने मल्टीकलर बिन नेकलैस के साथ 22 कैरेट के डिजाइनर झुमके और चौड़ी माथापट्टी से लुक को कम्पलीट किया।
