-
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) के सामने इंडियन क्रिकेट टीम के कैप्टन विराट कोहली (Virat Kohli) ने पहली मुलाकात में कुछ ऐसा कह दिया था कि बाद में वह खुद झेंप गए थे। ग्लैमर वर्ल्ड में पॉवर कपल्स माने जाने वाले अनुष्का और विराट इन दिनों अपनी बेटी के साथ समय बीता रहे हैं, लेकिन एक समय ऐसा भी था जब अनुष्का के सामने आते ही नर्वस हो जाते थे। एक बार विराट ने अनुष्का के सामने माहौल लाइट करने के लिए ऐसा कुछ किया कि जिसे करने के बाद वह पछताए थे।
-
विराट कोहली ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनकी पहली मुलाकात अनुष्का के साथ एक ऐड शूट के दौरान हुई थी।
-
विराट ने बताया था कि शूट के दौरान वह अनुष्का को देखकर नर्वस हो गए थे।
-
खुद को संभालने और माहौल को हल्का करने के लिए उन्होंने एक मजाकिया कमेंट अनुष्का से कर दिया था।
-
विराट ने बताया था कि अनुष्का उनके सामने काफी लंबी लग रही थीं। उन्होंने हील भी पहन रखे थे। विराट ने बताया कि वह उनके सामने छोटे लग रहे थे।
-
ऐसे में जब अनुष्का विराट के सामने आईं तो नर्वस हो रहे विराट ने मजाक-मजाक में अनुष्का से कह दिया कि आपको इससे ज्यादा हील्स नहीं मिली? ये सुनकर अनुष्का ‘एक्सक्यूज मी’ बोल पड़ीं थीं।
-
विराट ने इस इंटरव्यू के दौरान यह भी बताया कि अनुष्का के ऐसा कहते ही वह समझ गए थे कि उन्होंने कुछ गलत कह दिया है।
-
विराट ने बताया इसके बाद मुझे लगा कि मैंने यह क्या कह दिया। मुझे खुद पर बहुत शर्म आ रही थी।
-
विराट ने बताया कि उसके बाद वह अनुष्का से बहुत संभल का बात करते थे। जबकि अनुष्का बहुत खुले दिल से बात करती थीं।
-
अनुष्का अब भी कई बार विराट की उनके पहले जोक के लिए खिंचाई करती हैं।
-
हालांकि, धीरे-धीरे विराट और अनुष्का बहुत अच्छे दोस्त बन गए थे और दिसंबर 2017 में इटली में शादी कर ली थी। अब इनकी एक नन्ही सी बेटी वामिका भी है। (All Photos: Social Media)
