-
टीम इंडिया श्रीलंका का टेस्ट सीरीज में सूपड़ा साफ कर चुकी है। 85 साल के भारतीय क्रिकेट इतिहास में पहली बार टीम ने विदेशी सरजमीं पर टेस्ट सीरीज में 3-0 से जीत हासिल की। इससे पहले भारत ने बांग्लादेश और जिम्बॉब्वे का उन्हीं के घर वाइट वॉश किया है, लेकिन वह सीरीज 2 मैचों की थी। इतनी शानदार जीत के बाद कप्तान विराट कोहली ने ड्रेसिंग रूम का एक बहुत बड़ा सीक्रेट खोला है। आइए आपको बताते हैं।
-
विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया ने लगातार आठवीं बार टेस्ट सीरीज जीती है। इस जीत के साथ विराट कोहली ने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ दिया है।
-
कोहली की कप्तानी में भारत ने विदेशों में 13 मैच खेले हैं, जिसमें से 7 जीते हैं। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में खेले गए 30 टेस्ट मैचों में भारत को सिर्फ 6 में ही जीत नसीब हुई थी। विराट ने विदेशी सरजमीं पर करियर के 12वें मैच में ही धोनी की बराबरी कर ली थी।
-
फिलहाल भारत की ओर से विदेशों में सबसे ज्यादा मैच जीतने का रिकॉर्ड पूर्व कप्तान सौरव गांगुली के खाते में दर्ज है। उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने 11 टेस्ट जीते थे।
-
इस टेस्ट सीरीज में भारत ने दो बार श्रीलंका को पारी के अंतर से हराया है। शानदार जीत के बाद विराट कोहली ने ड्रेसिंग रूम का सीक्रेट खोलते हुए कहा कि टीम एक साथ खेलने में यकीन रखती है। यहां कोई सीनियर या जूनियर नहीं है। कोहली मानते हैं कि हालिया दौर में विश्व क्रिकेट में धाक जमाने का यह मुख्य कारण है।
-
पेल्लेकेले टेस्ट जीतने के बाद कोहली ने कहा, इस टीम में हम जूनियर या सीनियर के बजाय दोस्तों के समूह के तौर पर खेल रहे हैं। पहली पारी में भारत ने 487 रन बनाए थे, जिसके जवाब में श्रीलंका 135 रनों पर ढेर हो गई थी। इसके बाद फॉलोअॉन में भी उसका लचर प्रदर्शन जारी रहा और पूरी टीम 181 रन बनाकर आउट हो गई और भारत ने एेतिहासिक जीत दर्ज कर ली।